बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 17 February Horoscope

17 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

17 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 17 February Horoscope
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 


 
मेष- कोर्ट-कचहरी के कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। धनागम होगा। कुसंगति से बचें। विवाद करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- घर-परिवार की चिंता रहेगी। झंझटों में न पड़ें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। उत्साहजनक सूचना मिलेगी। अस्वस्थता से बाधा संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अपरिचितों पर भरोसा ठीक नहीं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
धनु- यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। उन्नति होगी। जोखिम न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


मकर- योजना फलीभूत होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोर्ट-कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- तं‍त्र-मंत्र में विश्वास रहेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। झंझटों में न पड़ें। विरोध होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 

 
ये भी पढ़ें
ताईवान में भी शिवलिंग की पूजा होती है