गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 16 June Horoscope

16 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

16 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 16 June Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। दुष्टजनों से हानि संभव है। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- कानूनी अड़चन आ सकती है, सावधान रहें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति होगी। शरीर कष्ट संभव है। दुर्घटना से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- कलहकारक समय है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- पराक्रम-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। सुख में कमी होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातृपक्ष की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। आत्मसम्मान रहेगा। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

तुला- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अचानक लाभ संभव है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- भय, कष्ट, तनाव तथा चिंता का माहौल रहेगा। फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। यात्रा व निवेश सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नई योजना बनेगी। कार्य की सफलता से हर्ष होगा। शत्रु परास्त होंगे। घर की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मीन- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। जल्दबाजी व जोखिम से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 

 
ये भी पढ़ें
मिथुन चक्रवर्ती : हैप्पी बर्थ डे