बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 14 June Horoscope

14 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

14 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 14 June Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 

 
मेष- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

 

वृषभ- पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। शोक समाचार मिल सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- पराक्रम-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। सुख के साधन प्राप्त होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- लेन-देन में सावधानी रखें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। पुराने मित्र-संबंधी मुलाकात करेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

तुला- फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अपरिचितों पर भरोसा करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

वृश्चिक- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आशंका-कुशंका से बाधा हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

धनु- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नीति में परिवर्तन संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। अचानक आफत आ सकती है, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- कानूनी अड़चन समाप्त होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। धनलाभ होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। विवाद से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

मीन- गृहस्थ जीवन सुखमय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी शांत रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
गंगा दशहरा विशेष : इन 10 पापों का नाश करती है गंगा