शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 14 February Horoscope

14 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

14 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 14 February Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। चोरी आदि से हानि संभव है। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश आदि शुभ रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- कार्यप्रणाली में बदलाव की योजना बनेगी। पुराने म‍ि‍त्र-संबंधी मिलेंगे। यात्रा व निवेश सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा। व्यस्तता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- शत्रु भय रहेगा। आलस्य व प्रमाद हावी रहेंगे। विवाद से बचें। देव-दर्शन सुलभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। दुर्जन व्यक्ति कष्ट दे सकते हैं। जोखिम के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- गृहस्थ सुख मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भ्रम की स्थिति बन सकती है। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- राजकीय बाधा खड़ी होगी। यात्रादि में जोखिम न उठाएं। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। शारीरिक कष्ट संभव है। आलस्य रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- यात्रा व निवेश रहेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- घर-परिवार की चिंता रहेगी। कुसंगति हानिकर सिद्ध होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा व निवेश लाभदायक रहेंगे। मान बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।