बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 13 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By पं. उमेश दीक्षित

13 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

13 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - 13 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 



 
मेष- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। हानि-दुर्घटना से बचें। जोखिम-जमानत के कार्यों को टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें। 


 


 
वृषभ- परिश्रम का फल मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। राज्य से सहयोग मिलेगा। नौकरी-निवेश से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
 


 


मिथुन- आय के साधनों में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 
 
 


 


कर्क- अचानक भाग्योन्नति के योग हैं। निवेश से लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी सफल होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों की सेवा करें।
 
 


 


सिंह- व्यर्थ समय जाएगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें। 
 
 


 


कन्या- आराम नहीं मिलेगा। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। नौकरीपेशा इनाम-इकरार प्राप्त कर सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
 


 


तुला- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन के अवसर बढ़ेंगे। परिश्रम का शुभ फल रहेगा। निवेशादि शुभ फल देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- किसी निर्धन व्यक्ति को पेटभर भोजन कराएं। 
 
 


 


वृश्चिक- धार्मिक यात्रा हो सकती है। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। अवसर का लाभ उठाएं। नए कार्य लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को गर्म वस्त्र भेंट करें।
 

 


 


धनु- लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। हानि-दुर्घटना के योग हैं। जोखिम न लें। विवाद से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान शुभ रहेगा।
 
 


 


मकर- प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। उन्नति के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धनों को अन्न-वस्त्र दान दें।
 
 


 
कुंभ- जमीन-जायदाद के कार्यों की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


 


मीन- मिष्ठान्नादि का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्य साथ देगा। प्रयत्न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।