गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 13 March Horoscope

13 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

13 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 13 March Horoscope
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- शत्रु भय रहेगा। भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृषभ- पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। निवेश व यात्रा सफल रहेंगे। भागदौड़ अधिक होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। वस्तुएं संभालकर रखें। शोक समाचार मिल सकता है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- चोट व दुर्घटना से बचें। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में पूछ-परख रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
सिंह- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्रादि मिलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
कन्या- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उन्नति होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- फालतू खर्च होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। झंझटों में न पड़ें। कुसंगति से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- डूबी हुई धन‍राशि प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति होगी। यात्रा सफल रहेगी। कानूनी बाधा दूर होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। शारीरिक कष्ट रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। चोट से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- शारीरिक कष्ट तथा विवाद से बाधा संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
मीन- जीवनसाथी की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।