गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 13 February Horoscope

13 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

13 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 13 February Horoscope
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- बुरे समाचार मिल सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी, बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- शुभ समाचार से प्रसन्नता होगी। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अचानक बड़ा लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
कन्या- कार्यों में रुकावटें आएंगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


तुला- डूबी हुई रकम मिल सकती है। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में अधिकार वृद्धि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बिगड़े कार्य बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। धन प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- सत्संग का लाभ मिलेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- किसी भी कार्य में लापरवाही हानि पहुंचाएगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। जल्दबाजी न करें। कार्यों में बाधा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- कानूनी बाधा दूर होगी प्रेम-प्रसंग में अनुकूल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- रोजगार मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। जोखिम-जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
ये भी पढ़ें
वेलेंटाइन-डे पर कौन-से देवता को मनाएं... (पढ़ें 12 राशियां)