गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित

12 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

12 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
वृषभ- खर्च पर नियंत्रण रखें। हानि-दुर्घटना से बचें। जोखिम न उठाएं। विवादादि से क्लेश होगा। यात्रा में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
मिथुन- रुका हुआ धन वापस आ सकता है। यात्रा लाभकारी होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेशादि शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों की सेवा करें।
 
कर्क- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्य में सफलता उत्साह बढ़ाएगी। नई योजनाएं लागू होंगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
 
सिंह- राजकीय सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। साक्षात्कार-परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। शुभ समय।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें। 
 
कन्या- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। हानि-दुर्घटना के योग हैं। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
 
तुला- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। घर में सुख-शांति रहेगी। राज्य से सहयोग मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें। 
 
वृश्चिक- रोजगार प्राप्ति में कठिनाई से सिद्धि होगी। संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
धनु- चाट-पकौड़ी का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को नैवेद्य लगाएं।
 
मकर- विवाद से दूर रहें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। हानि-दुर्घटना के योग हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
 
कुंभ- मेहनत रंग लाएगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेशादि से लाभ होगा। पुराने मित्र सहयोग को आगे आएंगे।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
मीन- शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान बढ़ेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। रुके कार्य बनेंगे। निवेशादि शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।