गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 12 March Daily Horoscope

12 मार्च 2018 का राशिफल और उपाय...

12 मार्च 2018 का राशिफल और उपाय... - 12 March Daily Horoscope
राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बचें। यात्रा सफल रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : दूसरों पर अतिविश्वास भारी पड़ेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। विवाद में न पड़ें। राजकीय सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। तनाव रहेगा। धनलाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिलने से तनाव रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत रंग लाएगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सम्मान मिलेगा। कष्ट संभव है। जल्दबाजी न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य कमजोर होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मित्र व संबंधी मिलेंगे। धनार्जन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा। जोखिम न लें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। जोखिम न उठाएं। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। विवाद से क्लेश होगा। धैर्य रखें।
ये भी पढ़ें
दशामाता पर्व : पढ़ें पौराणिक व्रत कथा