शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 12 February Horoscope

12 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

12 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 12 February Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
 

 
मेष- लेखन-पठन-पाठन आदि बुद्धि संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- बुरी सूचना से तनाव रहेगा। जोखिम न उठाएं। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास अधिक होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- पराक्रम-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाद से क्लेश संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। शत्रु शांत रहेंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नवीन वस्त्राभूषण मिलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- अपेक्षाकृत कार्य न होने से क्षोभ होगा। व्ययवृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- बेरोजगारी दूर होगी, प्रयास करें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भाग्योन्नति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभ देंगे। कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
धनु- धार्मिक यात्रा संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र-संबंधियों से मेल होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मकर- विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी व जोखिम उठाने से बचें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि का प्रयोग करें, लाभ होगा। निवेश व यात्रा सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मीन- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। भाग्योन्नति होगी। जोखिम न लें। जल्दबाजी से हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
ये भी पढ़ें
यह 11 सामग्री अति प्रिय है भगवान शिव को