शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 12 February Horoscope

12 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

12 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 12 February Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 


 
मेष- दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। व्ययवृद्धि से तनाव बनेगा। चोरी-दुर्घटना से हानि संभव है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। कष्ट होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- यात्रा, निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- सम्मान प्राप्ति होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। कार्यपद्धति में सुधार व योजनाएं प्रभावी रहेंगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


सिंह- प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कागजों पर देख-समझकर हस्ताक्षर करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- गृहस्थ सुख मिलेगा। बाधा दूर होकर लाभ की स्‍िथति बनेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद व जोखिम से बचें। निवेशादि लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- भ्रम की स्थिति बनेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। शोक समाचार मिल सकता है। जल्दबाजी व जोखिम से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा-पराक्रम बढ़ेंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- पुराना रोग उभर सकता है। प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान रहेगा। झंझटों में न पड़ें। विवाद से हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। अचानक लाभ हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।