गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 11 may rashifal
Written By

11 मई 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

11 मई 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 11 may rashifal
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...

मेष- कार्यप्रणाली में बदलाव होगा। नेत्र-मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। यात्रा होगी। विरोधी शांत रहेंगे। सम्मान बढ़ेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। घर में तनाव रह सकता है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- वाहन-मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। वाणी पर संयम रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कर्क- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। श्रम की अधिकता से स्वास्थ्य गड़बड़ होगा। निवेश शुभ रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य लाभ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
तुला- विवाद से बचें। दूसरों की झंझटों में न पड़ें, धोखा हो सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दुर्घटना से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। उत्तेजना से हानि हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
धनु- आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मनोनुकूल कार्य होंगे। श्रम अधिक होगा। निवेश व यात्रा लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मकर- यात्रा सफल रहेगी। कार्य बनेंगे। धनलाभ होगा। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। जोखिम न लें। विवाद न प्रमाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- व्यय वृद्धि होगी। वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। श्रम अधिक होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मीन- बकाया वसूली होगी। यात्रा से लाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा। तनाव तथा अशांति रहेगी, जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।