शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 11 August Horoscope

11 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

11 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 11 August Horoscope
* कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- कानूनी अड़चन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पुराने बिछड़े साथी से मुलाकात संभव है। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- जमीन-जायदाद संबंधी कार्य होंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। परिवार में सामंजस्य बैठाएं, विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- विवाद को बढ़ावा न दें। घर-बाहर तनाव रह सकता है। कार्यों के प्रति अरुचि रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

सिंह- मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य का विस्तार होगा। प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। जल्दबाजी न करें। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। सृजनात्मक कार्य होंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- लालच में न पड़ें, नुकसान उठाएंगे। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आशंका-कुशंका से बाधा हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन होगा। निवेश शुभ रहेगा। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कुंभ- आलस्य व अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। कानूनी सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मीन- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। विरोधियों से कड़ा मुकाबला हो सकता है। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 

 
ये भी पढ़ें
सुनील शेट्ट‍ी : हैप्पी बर्थ डे