शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 10 January Horoscope

10 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

10 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 10 January Horoscope
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
 

 
मेष- कुसंगति से हानि होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। व्यापार लाभदायक रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृषभ- नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति होगी। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। बजट बिगड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- व्यवसाय से लाभ होगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्‍थिति बनेगी। चोट व दुर्घटना से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


तुला- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें। 
 
वृश्चिक- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। अस्वस्थता से बाधा संभव है। जल्दबाजी घातक सिद्ध होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी, प्रयास करें। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- शोक समाचार मिल सकता है। शरीर कष्ट संभव है। घर-बाहर तनाव रहेगा। जोखिम उठाने से बचें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें
 
मीन- प्रतिष्ठा व पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुके कार्य बनेंगे। परिवार की चिंता में वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
शिक्षाप्रद कहानी : तिल-गुड़ की मिठास का गुरुमंत्र