गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 10 December Horoscope

10 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

10 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय... - 10 December Horoscope
* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक होगी। बुरी सूचना से तनाव संभव है। विवाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। मान-सम्मान मिलेगा। मित्र व संबंधी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बिछड़े मित्रों से मुलाकात होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। सम्मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। शुभ समय।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विवाद से बचें। अचानक लाभ के योग हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानती कार्य टालें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुरानी लेनदारी वसूल होगी, प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा मनोरंजक होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। धनार्जन होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी से बचें। कानूनी अड़चन सामने आएगी। तीर्थदर्शन संभव है। धनलाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दुष्‍टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही बिलकुल न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनार्जन होगा। कुसंगति से हानि होगी।
ये भी पढ़ें
वर्ष 2018 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार जानिए नए साल का हाल