गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. राशि अनुसार पढ़ें विशेष दिवाली मंत्र
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 अक्टूबर 2014 (15:32 IST)

राशि अनुसार पढ़ें विशेष दिवाली मंत्र

राशि अनुसार पढ़ें विशेष दिवाली मंत्र - राशि अनुसार पढ़ें विशेष दिवाली मंत्र
मेष : वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। दीपावली के दिन पीले आसन पर बैठकर 'ॐ पीताम्बरायै नमः' इस मंत्र की 57 माला जप करें। 
 
वृषभ : वर्ष में श्रेष्ठ फल मिलेंगे। मन की अशांति व सम्मान की कमी के अतिरिक्त सभी ओर सफलता मिलेगी।  दिवाली  'पर ॐ दुं दुर्गायै नमः' मंत्र की 51 माला जप करें। 


 

 
मिथुन : कार्य में विलंब व सुख में कमी। निवेश व विस्तार में सफलता मिलेगी। इस मंत्र की 55 माला जप करने से शांति मिलेगी-'ॐ पुष्टयै नमः।'
 
कर्क : मनोभावों पर नियंत्रण करने से प्रसन्नता आएगी। समय अनुकूल है। कार्य में सफलता मिलेगी। इस मंत्र की 51 माला जप करें-'ॐ श्रद्धायै नमः।'
 
सिंह : अधिक पुरुषार्थ सफलता देगा। इस मंत्र की 51 माला जप जरूर करें-'ॐ मेघायै नमः।'
 
कन्या : उत्तेजना में कार्य नहीं करें। सहयोगियों को विश्वास में रखें। प्रगति के लिए इस मंत्र का जप 50 माला करें-'ॐ श्रियै नमः।'
 
तुला : कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन मन में असंतोष रहेगा। इस मंत्र की 55 माला जप करें-ॐ श्रद्धायै नमः।'
 
वृश्चिक : जोखिम के कार्य में हानि हो सकती है। इस मंत्र का जप आपको शक्ति देगा-'ॐ सरस्वत्यै नमः।'
 
धनु : तनाव रहेगा। सुख के साधन धोखा देंगे। कार्य में फल मिलेगा। इस मंत्र की 51 माला जप वर्ष को अनुकूल बनाएगा-'ॐ लक्ष्म्यै नमः।'
 
मकर : ग्रह की अनुकूलता है। प्रयास कीजिए सफलता प्राप्त होगी। संपत्ति बनने की संभावना है। इस मंत्र से आपकी उपलब्धि बढ़ेगी-'ॐ श्रीमात्रे नमः।'
 
कुंभ : वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। निर्णय शीघ्र करें। इस मंत्र की 55 माला जप करें-'ॐ योगलक्ष्म्यै नमः।
 
मीन : कार्य में उत्साह रहेगा। दिन प्रतिदिन प्रगति करेंगे। निर्णय सही रहेंगे। आवेश से बचें। इस मंत्र की 51 माला जप जरूर करें-ॐ महाकाल्यै नमः।'