मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Sarasvati Mantra
Written By WD

परीक्षा के दिनों में पढ़ें मां सरस्वती के यह विशेष मंत्र

परीक्षा के दिनों में पढ़ें मां सरस्वती के यह विशेष मंत्र - Sarasvati Mantra
परीक्षा करीब हैं और तनाव बढ़ रहा है तो अपने मन को एकाग्र कीजिए। अपने आप पर भरोसा रखें और मां सरस्वती के इन मंत्रों को कहीं लिख कर रख लीजिए। यह मंत्र यूं तो सरल है आसानी से याद हो जाते हैं लेकिन अगर आप याद ना कर सकें तो इन्हें लाल स्याही से लिखकर स्टडी टेबल या दीवार पर पर लगा लीजिए। पूरे समय इन पर ध्यान रहेगा तो याद भी हो जाएगा। आइए पढ़ें मंत्र..... 


 

* 'ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय।'

- मां सरस्वती का सुप्रसिद्ध मंदिर मैहर में स्थित है। मैहर की शारदा माता को प्रसन्न करने का मंत्र इस प्रकार है।
* 'शारदा शारदांभौजवदना, वदनाम्बुजे।
सर्वदा सर्वदास्माकमं सन्निधिमं सन्निधिमं क्रियात्।


 
- शरद काल में उत्पन्न कमल के समान मुखवाली और सब मनोरथों को देने वाली मां शारदा समस्त समृद्धियों के साथ मेरे मुख में सदा निवास करें।
 
* सरस्वती का बीज मंत्र 'क्लीं' है। 

नीचे दिए गए मंत्र से मनुष्य की वाणी सिद्ध हो जाती है। समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाला यह मंत्र सरस्वती का सबसे दिव्य मं‍त्र है। 


 


* सरस्वती गायत्री मंत्र : 

'ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्‌।'
 
इस मंत्र की 5 माला का जाप करने से साक्षात मां सरस्वती प्रसन्न हो जाती हैं तथा साधक को ज्ञान-विद्या का लाभ प्राप्त होना शुरू हो जाता है। विद्यार्थियों को ध्यान करने के लिए त्राटक अवश्य करना चाहिए। 10 मिनट रोज त्राटक करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। एक बार अध्ययन करने से कंठस्थ हो जाता है।

 
नमस्ते शारदे देवी, काश्मीरपुर वासिनी, 
त्वामहं प्रार्थये नित्यं, विद्या दानं च देहि में, 
कंबू कंठी सुताम्रोष्ठी सर्वाभरणंभूषिता, 
महासरस्वती देवी, जिव्हाग्रे सन्नी विश्यताम् ।। 


विशेष परीक्षा मंत्र 
शारदायै नमस्तुभ्यं , मम ह्रदय प्रवेशिनी, 
परीक्षायां समुत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा।।