रविवार, 14 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. heeng ke totke
Written By

हींग के 5 अचूक टोटके

हींग के 5 अचूक टोटके - heeng ke totke
हींग के कई फायदे हैं जो हमारे स्वास्थ्य में लाभदायक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हींग कब्ज, बदहजमी, पेट के रोग आदि कई रोगों में फायदेमंद सिद्ध होती है। इसके सैंकड़ों घरेलू उपाचार हैं। हींग का उपयोग भारत में कई सौ सालों से मसाले के रूप में किया जा रहा है। 

हींग फेरूला-फोइटिडा नाम के पौधे का रस है। इस पौधे के रस को सुखा कर हींग बनाई जाती है। इसके पौधे 2 से 4 फीट तक ऊंचे होते हैं।ये पौधे विशेष रूप से ईरान, अफगानिस्तान, तुर्केमिस्तान, बलूचिस्तान, काबुल औैर खुरासान के पहाड़ी क्षेत्रों में होते हैं। वहां से हींग पंजाब और मुंबई आती है। महर्षि चरक के अनुसार, हींग दमा के रोगियों के लिए रामबाण औषधि है। यह कफ का नाश करने वाली, गैस की समस्या से राहत देने वाली, लकवा के रोगियों के लिए फायदेमंद व आंखों के लिए भी बेहद लाभदायक होती है। 
 
काली मिर्च, लौंग, नमक, कपूर, राईं, नींबू, नारियल, चावल, काजल, काले तिल, काली हल्दी आदि के उपायों के बारे में आपने जाना। इस बार जानिए हींग के 5 अचूक एवं चमत्कारिक टोटकों के संबंध में।
 
अगले पन्ने पर हींग का पहला टोटका....
कार्य की सफलता हेतु : किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जा रहे हैं तो यह उपाय आजमाएं गे तो कार्य निर्विघ्न संपन्न होगा। चुटकी भर हींग अपने ऊपर से वार कर उत्तर दिशा में फेंक दें। 
 
अगले पन्ने पर हींग का दूसरा टोटका...
 

ऊपरी बाधा से मुक्ति हेतु: इस उपाय को किसी जानकार से पूछकर ही करें। यहां सिर्फ जानकारी हेतु दिए जा रहा है। लहसुन के अर्क में हींग पीसकर एवं कपूर की टिक्की को पीसकर रस में मिलाकर दोनों आंखों में एक साथ काजल लगा दें।
काजल लगाते समय ऊँ श्री हनुमते नमः मंत्र 11 बार बोल कर बोलें कि अपनी आंख खोलकर देखो तुम ठीक हो। उसके शरीर से ऊपरी बाधा हट जाएगी।
 
अगले पन्ने पर हींग का तीसरा टोटका...
 
तांत्रिक दुष्प्रभाव से बचने के लिए : हींग के पानी से कुल्ला करना चाहिए। खासकर यह उपाय आप होली के दिन करेंगे तो बहुत असरकारक होगा।
 
अगले पन्ने पर हींग का चौथा टोटका...
 
वृश्चिक राशि के लिए कर्ज से मुक्ति का टोटका : हींग के पानी से स्नान करें या एक डली हींग को पानी में डालकर उसे गला लें और फिर उस पानी से स्नान करने से कर्ज मुक्ति के रास्ते खुल जाएंगे। इसके अलावा आप लाल मसुर की दाल का दान भी कर सकते हैं।
 
अगले पन्ने पर हींग का पांचवां टोटका...
 
घर की नकारात्म ऊर्जा : 5 ग्राम हींग, 5 ग्राम कपूर तथा 5 ग्राम काली मिर्च को मिलाकर पाउडर बना लें और फिर उस चूर्ण की राई के दाने बराबर गोलियां बना लें। अब इन गोलियों को दो बराबर हिस्सों में बांद दें। एक हिस्से को सुबह और दूसरे हिस्से को शाम के समय घर में जलाएं। इस तरह लगातार तीन दिनों तक करने में घर को लगी बुरी नजर उतर जाती है और घर में किसी तरह की कोई बुरी शक्ति होती है तो वह भी चली जाती है।