शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Durga Saptashati
Written By

मनचाही कामना के लिए सप्तशती का पाठ, पढ़ें वार के अनुसार...

मनचाही कामना के लिए सप्तशती का पाठ, पढ़ें वार के अनुसार... - Durga Saptashati
* सप्ताह के 7 दिनों में मां दुर्गा के पाठ का महत्व जानिए
 
सालभर सप्तशती का पाठ कर देवी मां को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह के हर दिन सप्तशती पाठ का अपना अलग महत्व है, और वार के अनुसार इसका पाठ विभिन्न फल देने वाला कहा गया है। आप भी जानि‍ए सप्तशती पाठ का फल कौन-से दिन कितना प्राप्त होता है - 
 
सप्ताह के सात दिनों में हर दिन मां का ध्यान करने का अलग महत्व है। सोमवार से लेकर रविवार तक सप्तशती पाठ का कितने गुना फल प्राप्त होता है, जानिए आगे - 
 
1 जो मनुष्य रविवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करता है, उसे नौ गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।
 
2 इसी प्रकार सोमवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से एक हजार गुना फल प्राप्त होता है।
 
3 मंगलवार के दिन दुर्गा सप्तशती पाठ करने से सौ पाठ करने का पुण्यफल प्राप्त होता है।
 
4 बुधवार के दिन मां का ध्यान कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करना, एक लाख पाठ का फल देने वाला है।
 
5 गुरु वार और शुक्रवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां की आराधना करने का फल, दो लाख चंडी पाठ के फल के बराबर होता है।
 
6 शनिवार का दिन देवी मां का ध्यान कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करना, एक करोड़ चंडी पाठ के फल के बराबर होता है।
 
दुर्गा सप्तशती का पाठ शुभ की प्राप्ति, अनिष्ट का नाश एवं सुख-समृद्ध‍ि प्राप्त करने के लिए किया जाता है। मां दुर्गा की आराधना के लिए विशेष रूप से इसका पाठ किया जाता है।

ये भी पढ़ें
आप नहीं जानते होंगे छींक के बारे में ये 7 रोचक तथ्य...