बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. astro tips
Written By WD

सप्ताह के 7 दिन के विशेष उपाय, आजमा कर देखें

सप्ताह के 7 दिन के विशेष उपाय,  आजमा कर देखें - astro tips
दिन मंगलमयी हो। इस शुभ वाक्य के साथ हम दिवस का आरंभ करते हैं। शास्त्रों में दिन की शुभता के लिए सरल और विशेष उपाय दिए गए हैं । इन्हें आजमाने के लिए कोई खास जतन की आवश्यकता भी नहीं है। एक बार अपनाएं दिन को सफलतम बनाएं... 

रविवार : घर से बाहर निकलने के पूर्व रविवार को पान का पत्ता अपने साथ लेकर जाएं। आपका काम जरूर बनेगा। 
 
सोमवार : सोमवार के दिन दर्पण में अपना चेहरा देखकर घर से बाहर निकलें।  
 

 
मंगलवार : मंगलवार के दिन मिष्ठान्न, गुड़, चीनी, मिठाई आदि खाकर जाएं, आपका काम अवश्य बनेगा।  
 
बुधवार : बुधवार के दिन हरे धनिए कुछ पत्ते खाकर घर से बाहर जाना लाभदायक रहता है।
 
गुरुवार : गुरुवार के दिन सरसों के कुछ दाने मुख में डालकर जाएं अथवा पीला फूल साथ लेकर जाएं।  
 
शुक्रवार : शुक्रवार के दिन दही खाकर यात्रा आरंभ करना चाहिए। 
 
शनिवार : शनिवार के दिन अदरक या घी खाकर घर से बाहर निकलें।