शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. 108 Names of Laxmi ji
Written By

मां लक्ष्मी जी के 108 नाम, पूर्ण करेंगे सारे काम

मां लक्ष्मी जी के 108 नाम, पूर्ण करेंगे सारे काम - 108 Names of Laxmi ji
मां लक्ष्मी के 108 नामों का प्रतिदिन जप करने से धन-धान्य, सुख-संपत्ति, वैभव, कीर्ति, ऐश्वर्य, सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है। 

 

1 प्रकृति -  प्रकृति 
2 विकृति - दो रूपी प्रकृति
3 विद्या  - बुद्धिमत्ता
4 सर्वभूतहितप्रदा- ऐसा व्यक्ति जो संसार के सारे सुख दे सके 
5 श्रद्धा- जिसकी पूजा होती है 
6 विभूति-धन की देवी
7 सुरभि- सुगंधा
8 परमात्मिका- सर्वव्यापी देवी
9 वाची- अमृतमयी वाणी 
10 पद्मालया- जो कमल पर रहती हैं  
11 पद्मा- कमल
12 शुचि- पवित्रता की देवी
13 स्वाहा- शुभ
14 स्वधा- जो अशुभता को दूर करे 
15 सुधा - अमृत की देवी
16 धन्या-
17 हिरण्मयी-जो स्वर्ण के समान है 
18 लक्ष्मी- धन और समृद्धि की देवी
19 नित्यपुष्ट-जिनसे नित्य शक्ति मिलती है 
20 विभा- जिनका चेहरा दीप्तिमान है 
21 अदिति- जिनकी चमक सूर्य की तरह है 
22 दीत्य-जो प्रार्थना का जवाब देती हैं   
23 दीप्ता- लौ की तरह जगमगाने वाली 
24 वसुधा-पृथ्वी की देवी
25 वसुधारिणी- पृथ्वी की रक्षक
26 कमला- कमलगंधा
27 कांता- भगवान विष्णु की पत्नी
28 कामाक्षी-आकर्षक आंखों वाली देवी
29 कमलसम्भवा- जो कमल में से उपस्थित होती है 
30 अनुग्रहप्रदा-जो शुभकामनाओं का आशीर्वाद देती है 
31 बुद्धि-बुद्धि की देवी
32 अनघा-निष्पाप या शुद्ध 
33 हरिवल्लभी-भगवान विष्णु की पत्नी
34 अशोका-दुःख को दूर करने वाली
35 अमृता- अमृत की देवी
36 दीपा- प्रकाशमयी
37 लोकशोकविनाशिनी-सांसारिक संकटों का नाश करने वाली 
38 धर्मनिलया-धर्मरक्षिणी 
39 करुणा - ममता की मूर्ति 
40 लोकमात्रिका-जन-जन की देवी  
41 पद्मप्रिया-जिन्हें कमल प्रिय है
42 पद्महस्ता-जिनके हाथ में कमल हैं, और जिनके हाथ कमल की तरह हैं 
43 पद्माक्ष्य -जिनकी आंखें कमल के समान है 
44 पद्मसुन्दरी- कमल के समान सुंदर
45 पद्मोद्भवा- कमल से उत्पन्न होने वाली देवी 
46 पद्ममुखी- कमल के सदृश मुख वाली 
47 पद्मनाभप्रिया-पद्मनाभ(भगवान विष्णु) की प्रेमिका 
48 रमा- भगवान विष्णु के साथ रमण करने वाली 
49 पद्ममालाधरा- कमल की माला पहनने वाली
50 देवी- देवी
51 पद्मिनी- कमल की तरह
52 पद्मसुगन्धिनी- कमल की तरह सुगंध वाली 
53 पुण्यगन्धा-दिव्य सुगंधित देवी
54 सुप्रसन्ना- अनुकंपा करने वाली, सदा प्रसन्न चित्त रहने वाली 
55 प्रसादाभिमुखी- वरदान और इच्छाओं को अनुदान देने वाली
56 प्रभा- देवी  जिनका आभामंडल दिव्य और चमकदार हो 
57 चंद्रवंदना - जिनकी दीप्ति चंद्र के समान हो 
58 चंदा- चन्द्र की तरह शांत 
59 चन्द्रसहोदरी- चंद्रमा की बहन
60 चतुर्भुजा- चार भुजाओं वाली  
61 चन्द्ररूपा-चंद्रमा के समान रूप वाली 
62 इंदिरा- सूर्य की तरह चमक वाली 
63 इन्दुशीतला-चांद की तरह शीतल 
64 अह्लादजननी- प्रसन्नता देने वाली 
65 पुष्टि- स्वास्थ्य की देवी
66 शिवा-शुभ देवी
67 शिवाकारी-शुभ का अवतार
68 सत्या-सच्चाई
69 विमला- शुद्ध
70 विश्वजननी- समस्त ब्रह्माण्ड की देवी 
71 तुष्टी- तुरंत प्रसन्न होने वाली   
72 दारिद्र्यनाशिनी - दरिद्रता दूर करने वाली 
73 प्रीता पुष्करिणी -  देवी जिनकी आंखें सुखदायक हैं 
74 शांता- शांतिपूर्ण देवी
75 शुक्लांबरा-श्वेत वस्त्र धारण करने वाली 
76 भास्करी - सूर्य के समान तेजस्वी 
77 बिल्वनिलया- बिल्व वृक्ष में निवास करने वाली 
78 वरारोहा - हर वरदान पूर्ण करने वाली 
79 यशस्विनी-यश, सुख, प्रसिद्धि और भाग्य की देवी
80 वसुंधरा-धरती माता की बेटी
81 उदरंगा- जिनकी देह सुंदर है 
82 हरिनी- जो हिरण की तरह चंचला है 
83 हेमामालिनी-स्वर्ण का हार धारण करने वाली 
84 धनधान्यकी- स्वास्थ्य प्रदान करने वाली 
85 सिद्धि- रक्षक
86 सौम्या : कोमल और आकर्षक  
87 शुभप्रभा-जो शुभता प्रदान करे 
88 नृपवेशवगाथानंदा- जो महलों में रहती है 
89 वरलक्ष्मी- समृद्धि की दाता 
90 वसुप्रदा-धन को प्रदान करने वाली
91 शुभा- शुभ देवी
92 हिरण्यप्रका - स्वर्ण प्रिया 
93 समुद्रतनया - समुद्र की बेटी
94 जया -विजय की देवी
95 मंगला-मंगल करने वाली 
96 देवी -  देवता या देवी
97 विष्णुवक्षा- भगवान विष्णु के सान्निध्य में रहने वाली, उनके ह्रदय में निवास करने वाली   
98 विष्णुपत्नी-भगवान विष्णु की पत्नी
99 प्रसन्नाक्षी -  खूबसूरत आंखों वाली 
100 नारायण समाश्रिता- नारायण के साथ रहने वाली 
101 दारिद्र्य ध्वंसिनी- गरीबी समाप्त करने वाली
102 लक्ष्मी - देवी
103 सर्वोपद्रवनिवारिणी -- हर उपद्रव और संकट का निवारण करने वाली 
104 नवदुर्गा-नौ दुर्गा के सभी रूप 
105 महाकाली- काली देवी
106 ब्रह्मा-विष्णु-शिवात्मिका- ब्रह्मा, विष्णु, शिव की आराध्या 
107 त्रिकालज्ञानसम्पन्ना- जिन्हें तीनों कालों की जानकारी हो 
108 भुवनेश्वरी- अखिल भुवन यानी ब्रह्मांड की स्वामिनी