गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. क्या आपकी कुंडली में शुक्र है असरकारक, जानिए
Written By WD

क्या आपकी कुंडली में शुक्र है असरकारक, जानिए

क्या आपकी कुंडली में शुक्र है असरकारक, जानिए - क्या आपकी कुंडली में शुक्र है असरकारक, जानिए
FILE

 

* जानिए, क्या आपकी कुंडली में है शुक्र की शुभता

 

शुक्र ग्रह सौरमंडल का सबसे दैदीप्यमान ग्रह है। इसका वर्षमान हमारे 225 दिनों के समान है। 22 मील प्रति सेकंड की गति से सूर्य की प्रदक्षिणा करता है। यह ग्रह दक्षिण-पूर्व दिशा का स्वामी, स्त्री जाति, श्याम, गौर वर्ण का है।

अत: इसके भाव से जातक का रंग गेंहुआ होता है। लग्न से छठे स्थान पर निष्फल व सातवें स्थान पर अशुभ होता है। मदन पीड़ा, गान, वाहन आदि का कारक होता है।

FILE


जातक की कुंडली में विभिन्न स्थितियों के अनुसार शुक्र ग्रह से सगाई, विवाह, संबंध विच्छेद, तलाक, विलास, प्रेम सुख, संगीत, चित्रकला, द्यूत, कोषाध्यक्षता, मानाध्यक्षता, विदेश गमन, स्नेह व मधुमेह प्रमेह आदि रोगों का अध्ययन होता है।

मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ लग्नों में यह योगकारक होता है।

आश्लेषा, ज्येष्ठा, रेवती, कृतिका व स्वाति और आर्द्रा नक्षत्रों में रहकर शुभ फल देता है तथा भरणी, पूर्वा फाल्गुनी, पूर्वाषाढ़ा, मृगशिरा, चित्रा, धनिष्ठा नक्षत्रों में स्थित होकर शुभ फल प्रदान करता है। शेष पंद्रह नक्षत्रों में सम फल देता है।


FILE


इस ग्रह का अधिकार मनुष्य के चेहरे पर होता है। यह ग्रह एक राशि पर डेढ़ माह रहता है।

यह वृष तथा तुला राशि का स्वामी है तथा तुला राशि पर विशेष बली रहता है। शुक्र ग्रह के गुरु, सूर्य, चंद्र मित्र, बुध, शनि सम तथा मंगल शत्रु होते हैं।