शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Surya upay
Written By

कुंडली में सूर्य अशुभ है तो यह सरल उपाय आजमाएं

कुंडली में सूर्य अशुभ है तो यह सरल उपाय आजमाएं - Surya upay
जब सूर्य अशुभ फल देने लगता है, तो जातक के जोड़ की हड्डी दर्द देती है। शरीर अकड़ने लगता है। मुंह में थूक बार-बार आता है। घर में भैंस या लाल गाय हो तो उस पर संकट आता है। 
 
सरल उपाय :- 
 
* प्रत्येक कार्य करने से पहले मीठा खाएं।
 
* बहते पानी में गुड़ व तांबा बहाएं।
 
* रविवार का व्रत करें।
 
* विष्णु जी की आराधना करें।
 
* चरित्र ठीक रखें अर्थात् गलत कार्यों से बचें।
 
* सूर्य को मिश्री युक्त जल चढ़ाएं। 
 
* किसी भी सूर्य मंत्र का 21 बार जाप करें। 
 
* रविवार के दिन लाल वस्तुओं का दान करें।