शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. मार्च के सितारे और आपकी राशि
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

मार्च के सितारे और आपकी राशि

क्या कहते हैं मार्च के सितारे, जानिए अपना भविष्य

March Horoscope | मार्च के सितारे और आपकी राशि
* मार्च 2013 : 12 राशियों का भविष्‍यफल
* क्या लाया है मार्च का माह आपके लिए
* मार्च में कैसा रहेगा आपका नसीब, जानिए राशिफल

FILE


मार्च 2013 में क्या लाए है सितारे आपके लिए। आइए जानते हैं इस माह के सितारों की चाल-

मेष- यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार से अच्छा लाभ मिलेगा। कृषि वालों को हानि हो सकती है। नौकरी में अफसर खुश रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को परेशानी आएगी। पति-पत्नि के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

दि. 4, 7 शुभ है, 9 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा

वृषभ- यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। भूमि-वाहन प्राप्त होंगे। शत्रु परास्त होंगे। विद्यार्थी की उन्नति होगी। किसी नए कार्य के योग बनते हैं। व्यापार कृषि लाभ देगी। नौकरीपेशा के मन में संतोष रहेगा।

दि.10, 23 शुभ है, 6 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


मिथुन- यह माह संतान की उन्नति वाला रहेगा। नौकरी वालों के स्थान परिवर्तन के योग है। कृषि में हानि हो सकती है। व्यापार मध्यम रहेगा। यात्रा पर विशेष खर्च होगा। पत्नी को कष्ट रहेगा।

दि. 5, 15 शुभ है, 3 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी

कर्क- यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। राजनीति में उन्नति होगी। व्यापार में प्रगति होगी। कृषि वालों को एवं नौकरी वालों को इस माह परेशानी आ सकती है। माता को कष्ट के योग है।

दि. 9, 27 शुभ है 7 अशुभ है। शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


सिंह- यह माह मानसिक सुख वाला रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक सुख रहेगा। व्यापार, कृषि ठीक रहेंगे। नौकरी वालों को अचानक लाभ मिलने के योग है।

दि. 1, 8, 24 शुभ है, 16 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद है

कन्या- यह माह मध्यम फल वाला रहेगा। माता पक्ष से सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बाधा आएगी। पत्नी को कष्ट के योग है। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं, ध्यान दें।

दि. 3, 12 शुभ है, 10 अशुभ है। श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी


FILE


तुला- यह माह न्यायिक कार्य में सफलता वाला रहेगा। व्यापार स्थिति कमजोर हो सकती है। कृषि भी हानि दे सकती है। नौकरी वालों की उन्नति होगी। रोगी को लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से लाभ मिलेगा।

दि. 13, 26 शुभ है, 9 अशुभ है। शनि जाप करना लाभप्रद रहेगा

वृश्चिक- यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। पत्नि को कष्ट हो सकता है। कृषि एवं नौकरी वालों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। जरूरी होने पर ही यात्रा करें, हानि के योग है। शत्रु का भय बना रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा।

दि. 7, 21 शुभ है, 3 अशुभ है। शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी


FILE


धनु- यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि भी लाभ देगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान-परिवर्तन के योग हैं। संतान से कष्ट हो सकता है परंतु मित्रों से लाभ मिलेगा। शारीरिक पीड़ा रहेगी।

दि. 2, 20 शुभ है, 6 अशुभ है। गं गणपते नम: का जाप लाभप्रद रहेगा

मकर- यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार-कृषि मध्यम लाभ देगी। सामाजिक-धार्मिक यात्रा के योग हैं। विद्यार्थी को रूकावट आ सकती है, पिता को कष्ट के योग हैं। स्वयं को उदर की तकलीफ हो सकती है।

दि. 5, 8 शुभ है, 19 अशुभ है। शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी


FILE

कुंभ- यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में हानि के योग। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में अफसर खुश रहेंगे। धर्म के कार्य में परेशानी आएगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। भाई से सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 3, 18 शुभ है, 29 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी

मीन- यह माह अचानक लाभ वाला रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार-कृषि लाभ देंगे। स्थान-परिवर्तन के योग भी हैं। वाहन दुर्घटना हो सकती है। माता को कष्ट रहेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा।

दि. 4, 24 शुभ है, 17 अशुभ है। सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।