शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. धनतेरस विशेष : धन्वंतरि पूजन मुहूर्त
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 अक्टूबर 2014 (15:21 IST)

धनतेरस विशेष : धन्वंतरि पूजन मुहूर्त

धनतेरस विशेष : धन्वंतरि पूजन मुहूर्त - धनतेरस विशेष : धन्वंतरि पूजन मुहूर्त
- अशोक पंवार 

इस बार धनतेरस या त्रयोदशी सोमवार, 20 अक्टूबर को 23.24 से लगेगी व 21 अक्टूबर को 23.13.40 तक रहेगी अत: 21 अक्टूबर को ही भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाएगा।


 
धनतेरस के दिन के विशेष पूजन मुहूर्त
 
15.15 से 16.20 तक शुभ का चौघड़िया होने से यह समय गादी बिछाने हेतु उत्तम समय है। 
 
जो लोग लाभ व अमृत में पूजन करना चाहें, वे 10.40 से 1.15 तक कर सकते हैं। यह समय पूजन हेतु उत्तम है। 
 
रात्रि में 7.22 से 8.50 तक लाभ का चौघड़िया है, फिर 10.10 से 11.50 तक शुभ का चौघड़िया है।
 
भगवान धन्वंतरि देवताओं के वैद्य तथा चिकित्सा के देवता माने जाते हैं इसलिए चिकित्सकों के लिए धनतेरस का दिन बहुत ही खास होता है। 
 
धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की प्रथा है। इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है, जो शीतलता प्रदान करता है।