गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. ज्योतिष : आप किस पक्षी की तरह हैं?
Written By अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'

ज्योतिष : आप किस पक्षी की तरह हैं?

Pakshi Siddhant astrology | ज्योतिष : आप किस पक्षी की तरह हैं?
FILE
मित्रो, हमें आपके लिए यह दिलचस्प जानकारी मिली है। सोचा आपके साथ शेयर की जाए। वैसे ज्योतिष की बहुत सारी विद्याएं प्रचलन में हैं। उनमें से कुछ है सामुद्रिक विज्ञान, अंगूठा विज्ञान, पंच पक्षी विज्ञान और हस्तरेखा विज्ञान। ज्यादातर लोग इस पर विश्वास करते हैं, क्योंकि यह कुंडली, ग्रह-नक्षत्रों पर आधारित विद्या नहीं है जिसका कोई आधार समझ में नहीं आता। खैर आप इसे पढ़ें और मजा लें...

यह बताना जरूरी है कि यह जानकारी कितनी सही और गलत है यह तो आपको ही तय करना है। हालांकि दक्षिण भारत में पंच पक्षी सिद्धान्त प्रचलित है। इस ज्योतिष सिद्धान्त के अंतर्गत समय को पांच भागों में बांटकर प्रत्येक भाग का नाम एक विशेष पक्षी पर रखा गया है। इस सिद्धांत के अनुसार जब कोई कार्य किया जाता है उस समय जिस पक्षी की स्थिति होती है उसी के अनुरूप उसका फल मिलता है। पंच पक्षी सिद्धान्त के अंतर्गत आने वाले पांच पंक्षी के नाम हैं गिद्ध, उल्लू, कौआ, मुर्गा और मोर। आपके लग्न, नक्षत्र, जन्म स्थान के आधार पर आपका पक्षी ज्ञात कर आपका भविष्य बताया जाता है। माना जाता है कि इसी सिद्धांत के आधार पर 13 पक्षियों का सिद्धांत गढ़ा गया होगा।

 

आपका जन्म 21 जनवरी से 17 फरवरी के बीच हुआ है, तो...

 


FILE
1.रॉबिन (robin bird) : यदि आपका जन्म 21 जनवरी से 17 फरवरी के बीच हुआ है तो आप रॉबिन नाम के एक सुंदर पक्षी हैं। इस पक्षी की छाती लाल होती है। यह पक्षी अक्सर आपके घर के आसपास दिखाई दे सकता है। गौरेया के आकार से बस थोड़ा ही बड़ा होता है।

रॉबिन नाम का एक पक्षी होता है जिसकी छाती लाल होती है तो आप हैं रॉबिन। देखने में आप बहुत शांत हैं, लेकिन अंदर आग भरी हुई है। आग का मतलब की हर चीज पर आपका नजरिया दूसरों से अलग है, जो अक्सर लोगों के नजरिए से मेल नहीं खाता। आप अपने घर-परिवार से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन आप का झगड़ालू स्वभाव आपको परिवार से दूर कर सकता है।

आपका जन्म 18 फरवरी से 17 मार्च के बीच हुआ है तो....


FILE
2.गोल्डफिंच (goldfinch) : यदि आपका जन्म 18 फरवरी से 17 मार्च के बीच हुआ है तो आप हैं गोल्डफिंच की तरह हैं। 'गोल्डफिंच' का अर्थ होता है सोने का सिक्का। इसे सोन चिड़िया कहते हैं। यह चिड़िया सोने की तरह है। यह पक्षी हमेशा सचेत रहता है। बहुत भावुक लेकिन कलरफुल व्यक्तित्व। समूह में रहकर ही आप सुरक्षा महसूस करते हैं। यही कारण है कि आप में अकेले लड़ने की क्षमता का विकास नहीं हो पाता। अपनी काबिलियत दिखाने के लिए आपको दूसरों की सहायता की जरूरत पड़ती है।

आपका जन्म 18 मार्च से 14 अप्रैल के बीच हुआ है, तो...


FILE
3.हॉक (Hawk) : यदि आपका जन्मदिन 18 मार्च से 14 अप्रैल के बीच हुआ है तो आपका व्यक्तित्व हॉक की तरह है। हॉक को हिन्दी में शिकरा, श्येन और बाज कहते हैं। आत्मविश्‍वास से भरपूर और शक्तिशाली व्यक्तित्व के चलते लोग आपके प्रभाव में रहते हैं। कैसी भी कठिनाई हो, आप उसे अपने कौशल से सुलझा लेते हैं। हमेशा आपका फोकस गोल पर रहता है। शक्ति और साहस से भरपूर आपके व्यक्तित्व के प्रभाव से सभी डरते हैं।

आपका जन्म 15 अप्रैल से 12 मई के बीच हुआ है, तो...


FILE
4.एल्बाट्रॉस (albatross) : यदि आपका जन्म 15 अप्रैल से 12 मई के बीच हुआ है तो आप एल्बाट्रॉस हैं। यह एक बड़ा समुद्री पक्षी होता है, जो बतख की तरह तैरता है। यह पक्षी भी रहस्यमयी है। लगता है कि आपका दिमाग द्वंद्व में ही रहता है। इस द्वंद्व के चलते आपका दिमाग भटकता ही रहता है, फिर भी आप वह ढूंढ ही लेते हैं, जो आप चाहते हैं। अदि आप बेकार की बातों में उलझना छोड़ दें तो सुख, समृद्धि और सफलता आपके लिए बहुत आसान है।

आपका जन्म 13 मई से 9 जून के बीच हुआ है, तो....


FILE
5.डव (Dove) : यदि आपका जन्म 13 मई से 9 जून के बीच हुआ है तो आप डव पक्षी की तरह हैं। सफेद कबूतर को डव कहते हैं। हिन्दी में कपोत। शांति और रोमांस आपको पसंद है। जब यह ज्यादा हो जाता है तो लोग आपकी इस बात का फायदा उठा सकते हैं। सौम्यता और बौद्धिकता आपका स्वभाव है। आप प्यारभरा जीवन जीना पसंद करते हैं। प्रकृति और स्त्री से आप भरपूर प्रेम चाहते हैं।

आपका जन्म 10 जून से 7 जुलाई के बीच हुआ है, तो...


FILE
6.ईगल (Eagle) : यदि आपका जन्म 10 जून से 7 जुलाई के बीच हुआ है तो आप ईगल की तरह हैं। ईगल को हिन्दी में चील या महाश्येन कहते हैं। आपके पास जबर्दस्त विजन पॉवर है और इसका ठीक-ठीक इस्तेमाल करना भी जरूरी है, तभी लोग आपकी इज्जत करेंगे। हालांकि आप ऐसा करते भी हैं। आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और आप फिजूल की हरकतों से दूर रहकर अपने विरोधियों पर काबू पा लेते हैं। आपकी सोच बड़ी और सपने ऊंचे हैं। इसे बनाए रखें। जरूरी है कि सिर्फ लक्ष्य पर नजर रखें।

आपका जन्म 8 जुलाई से 4 अगस्त के बीच हुआ है, तो...


FILE
7.नाइटिंगेल (Nightingale) : यदि आपका जन्म 8 जुलाई से 4 अगस्त के बीच हुआ है तो आप हैं नाइटिंगेल। इसे हिन्दी में बुलबुल कहते हैं। कहीं भी जाने से पहले ही आपके आने की सूचना चर्चा का विषय बन जाती है। आपके पास बातें करने के लिए बहुत कुछ है। आपका आकर्षक और रहस्यमयी व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता है। आपके आसपास होने से लोग खुश रहते हैं। आप में भरपूर ऊर्जा और उत्साह है।

आपका जन्म 5 अगस्त से 1 सितंबर के बीच हुआ है, तो...


FILE
8.किंगफिशर (kingfisher) : यदि आपका जन्म 5 अगस्त से 1 सितंबर के बीच हुआ है तो आप किंगफिशर पक्षी की तरह हैं। यह बहुत‍ ही सुंदर पक्षी है जिसकी पीठ नीले आसमानी रंग की, पेट सुनहरा होता है और चोंच केसरिया कलर की। इसे हिन्दी में 'रामचिरैया' कहते हैं, मतलब राम की चिड़िया। आपका व्यक्तित्व भी इसी तरह रंग-बिरंगा है। आप हमेशा हर बात और कार्य के लिए एक्साइटेड रहते हैं। यह उत्साह ही जीवन में तेज गति से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। आपका दिमाग तेज है और इसी के बल पर आप वहां भी घुस सकते हैं, जहां लोग जाने से डरते हैं। आपकी निगाहें दसों दिशाओं को देखती रहती हैं, मतलब कि आपसे कोई बच नहीं सकता।

आपका जन्म 2 सितंबर से 29 सितंबर के बीच हुआ है, तो...


FILE
9.स्वान (swan) : यदि आपका जन्म 2 सितंबर से 29 सितंबर के बीच हुआ है तो आप स्वान की तरह हैं। 'स्वान' का अर्थ हंस। हंस शांत और सुलझे नजर आते हैं लेकिन भीतर से किसी न किसी बात में उलझे रहते हैं। आपके व्यक्तित्व को समझ पाना कठिन है। अगर आपको कोई उकसा दे तो आप हिंसक भी हो सकते हैं।

आपका जन्म 30 सितंबर से 27 अक्टूबर के बीच हुआ है, तो...


FILE
10.वुडपैकर (woodpecker) : यदि आपका जन्म 30 सितंबर से 27 अक्टूबर के बीच हुआ है तो आप हैं वुडपैकर। वुडपैकर को हिन्दी में कठफोड़वा और हुदहुद कहते हैं। सचमुच हार्ड वर्क करना तो आप जानते ही हैं। मुश्किलों से जूझने की शक्ति आप में ही हो सकती है। आपको कोलाहल से भरी जिंदगी पसंद है, लेकिन आप अपने लिए एकांत भी चाहते हैं। आपके इरादे पक्के होते हैं और प्लान एकदम सही। आपके होने का मतलब है शांति और खुशी।

आपका जन्म 28 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच हुआ है, तो...


FILE
11.केस्ट्रेल (kestrel) : यदि आपका जन्म 28 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच हुआ है, तो आप हैं केस्ट्रेल। केस्ट्रेल एक प्रकार का छोटा बाज होता है। इसे आप हिन्दी में खेरमुतिया कह सकते हैं। आपका लक्ष्य निर्धारित होता है। अपने आत्मविश्वास के बल पर आप उन ऊंचाइयों को छू सकते हैं जिनके बारे में दूसरे सोच भी नहीं सकते। हालांकि यह कितना सही है कि आपका तेज दिमाग आपको एक मुद्दे से दूसरे मुद्दे पर शिफ्‍ट कर देता है? यह जानना जरूरी है।

आपका जन्म 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच हुआ है, तो...


FILE
12.रैवेन (raven) : यदि आपका जन्म 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच हुआ है तो आप हैं रैवेन। इसे हिन्दी में काला कौआ या डोम कौआ कहते हैं। आप चैलेंज स्वीकार करने में माहिर हैं और आप जीत भी जाते हैं। यही बात है जिसके चलते लोग आपसे प्रभावित रहते हैं। आप उतने ही इंटेलिजेंट हैं जितने कि आपके आसपास के लोग, लेकिन उनमें और आप में यही फर्क है कि आप में शक्ति और साहस का भंडार है तभी तो वे आपके नेतृत्व में काम कर रहे हैं। यदि आपने शक्ति और साहस खो दिया है तो आप सबसे पीछे खड़े रहेंगे।

आपका जन्म 24 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच हुआ है तो...


13.हेरॉन (Heron) : यदि आपका जन्म 24 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच हुआ है तो आप हैं हेरॉन। हेरॉन को हिन्दी में वगुला या बगुला कहते हैं। आप एकांतप्रिय हैं। आपको लोग भ्रामक और चालाक समझते हैं। हालांकि आपको इससे फर्क नहीं पड़ता। कभी-कभी आप असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हो जाते हैं लेकिन आप में साहस की कमी नहीं है इसलिए आप खुद को संभालकर जीवन ऊर्जा से भर जाते हैं। आपको अपनी तारीफ पसंद है।

प्रस्तुति : शतायु
साभार : एफबी