मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. छोटे उपाय, सफल बनाए
Written By WD

छोटे उपाय, सफल बनाए

जीवन बने आसान, मानें ईश्वर का अहसान

Indian astrology | छोटे उपाय, सफल बनाए
ND

जीवन में हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ मीठे खुशियों भरे लम्हे भी दस्तक देते हैं। कई बार किसी काम के समय हमें समझ में नहीं आता कि सब कुछ ठीक था पर हमें सफलता क्यों नहीं मिली? पेश है कुछ छोटे-छोटे आसान से नियम आपके लिए। इनका पालन कीजिए, ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा।

माता-पिता, गुरुजनों, मित्रों व पत्नी से सत्य व सौम्य व आदर का व्यवहार करें।
नियमों का पालन प्रसन्नतापूर्वक करें।
स्वच्छता का ध्यान रखें।

चीटियों को आटा, तिल, शक्कर मिलाकर डालें।
प्रदोष के दिन भगवान शिव पर दुग्धाभिषेक करें।
पूर्णिमा को गंगा स्नान करें।

WD
पीपल पर शनिवार को जल, तिल, गुड़ चढ़ाएँ।
घर में सुबह सूर्योदय से पूर्व व सूर्योदय के बाद देशी घी का दीपक जलाएँ।
नैतिक गुणों का पालन करें।

विनम्रतापूर्वक व मैत्रीपूर्वक मिलें।
सरल रहें।
ध्यान करें

ईश्वर का धन्यवाद करें।
अच्छे कार्यों की अवश्य प्रशंसा करें।