शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Vivah ke shubh muhurt or day
Written By
Last Updated : गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (11:44 IST)

दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में कितनी है विवाह की शुभ तारीखें?

दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में कितनी है विवाह की शुभ तारीखें? - Vivah ke shubh muhurt or day
यदि आप नवंबर में किसी कारणवश शादी नहीं कर पाएं हैं तो दिसंबर में आपके लिए हैं 9 शुभ दिन और जनवरी में भी हैं कुल 9 शुभ दिन। इन शुभ दिनांक को आप शुभ मुहूर्त में विवाह कर सकते हैं। आओ जानते हैं कि दोनों ही माह में कितनी हैं शुभ तारीखें।
 
1. दिसंबर 2022 शादी के मुहूर्त : 01, 02, 04, 07, 08, 09, 13, 14 और 15 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। हालांकि खास दिनांक में 2, 4, 7, 9, 13 और 15 तारीख सबसे खास है।
 
2. जनवरी 2023 विवाह मुहूर्त : जनवरी माह में 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30 और 31 जनवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी जनवरी में 9 शुभ दिन उपलब्ध हैं। 
 
नोट : आप चाहें तो इनमें से किसी भी दिन शुभ मुहूर्त निकाल कर शादी कर सकते हैं। विवाह के पूर्व योग, नक्षत्र और लग्न भी देख लें कि इन तारीखों में से कौन सा दिन ज्यादा शुभ है।
3. गोधुली वेला : शादी करने के लिए अभिजीत मुहूर्त और गोधुली वेला को सबसे शुभ माना गया है।
 
4. विवाह के लिए अनुकूल तिथियां- द्वितीया तिथि, तृतीया तिथि, पंचमी तिथि, सप्तमी तिथि, एकादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि विवाह के लिए शुभ होती है।
 
5. शुभ तारा : विवाह के समय शुक्र और बृहस्पति तारा उदय होना चाहिए।
 
6. शुभ योग : विवाह के लिए निम्नलिखित 3 योग शुभ माने जाते हैं। उपरोक्त वर्णित विवाह की दिनांक में जब भी ये योग हो उस योग को सबस शुभ मानें। ये योग हैं- प्रीति योग, सौभाग्य योग और हर्षण योग। यदि उपरोक्त तारीख में यह योग नहीं है तब भी इस योग में विवाह किया जा सकता है, क्योंकि यह शुभ योग है।