शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. The fate of 5 zodiac signs will change in December 2021
Written By
Last Updated : सोमवार, 29 नवंबर 2021 (16:38 IST)

5 दिसंबर से बदल रही है 5 राशियों की किस्मत, जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं?

5 दिसंबर से बदल रही है 5 राशियों की किस्मत, जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं? - The fate of 5 zodiac signs will change in December 2021
Zodiac Changes in December 2021
Planet Transit Predictions : दिसंबर माह 2021 में 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन (Grahon ka rashi parivartan december 2021) करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव होगा, परंतु 5 राशियों को इसका लाभ मिलेगा। आओ जानते हैं संक्षिप्त में कि वे 5 राशियां कौनसी हैं और क्या होगा इन राशियों को फायदा।
 
 
1. मंगल ( Mars Zodiac Changes ) : 5 दिसंबर 2021 को मंगल तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर 5 दिसंबर 2021 को सुबह 5:01 बजे से 4 जनवरी 2022, सुबह 4:52 बजे तक रहेगा।
 
2. शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 8 दिसंबर 2021 को शुक्र का धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का मकर राशि में गोचर 8 दिसंबर 2021 को रात्रि 12:56 बजे से 30 दिसंबर 2021 को सुबह 9:57 बजे तक रहेगा।
 
3. बुध ( Mercury Zodiac Changes ) : 10 दिसंबर 2021  को बुध का वृश्‍चिक राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध का धनु राशि में गोचर 10 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 29 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे तक रहेगा। 
 
4. सूर्य ( Sun Zodiac Changes ) : 16 दिसंबर 2021  को सूर्य वृश्कि राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य ग्रह 16 दिसंबर 2021 को सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेगा और 14 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक गोचर रहेगा। 
 
5. शुक्र  ( Venus Zodiac Changes ) : 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में ही मार्गी से वक्री हो जाएंगे। शुक्र की वक्री चाल 29 जनवरी 2022 दोपहर 01:00 बजे तक रहेगी और उसके बाद यह मार्गी हो जाएंगे।
 
6. बुध ( Mercury Zodiac Changes ) : 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध का गोचर 29 दिसंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मकर राशि में होगा।
 
7. शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 30 दिसंबर 2021 को वक्री शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा। शुक्र ग्रह का वक्री अवस्था में गोचर 30 दिसंबर को सुबह 9:57 बजे धनु राशि में होगा।
 
1. मेष (Aries): गुरु आपकी राशि के लाभ भाव में विराजमान हैं। लाभ भाव अर्थात एकादश भाव में गुरु विराजमान हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो उन्नती मिलेगी। कारोबार में भी लाभ अर्जित करेंगे। हर तरह की मनोकामना पूर्ण होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बाई बहनों का सहयोग मिलेगा। करियर की दृष्‍टि से भी यह माह शुभ है।
 
2. मिथुन (Gemini): बृहस्पति आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। आपको भाग्य और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा तो निश्‍चित ही सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियां बढ़ेगी। निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे।
 
3. सिंह (Leo): बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
 
4. धनु (Sagittarius): बृहस्पति आपकी राशि के तीसरे घर में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। मेहनत का फल मिलेगा। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलेगी। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोड़कर अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह माह उत्तम है।
 
5. कुंभ (Aquarius): बृहस्पति आपकी राशि के पहले भाव में गोचर करेगा। यदि आप किसी के साथ कोई कार्य साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें फायदा मिलेगा। नौकरी बदलने, शहर बदलने और नए व्यवसाय में पैसा लगाने का यह एक उत्कृष्ट समय है। मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन लाभ होगा और पहले किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा।