शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. sun and mars transit

सावधान! सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन से क्या होगा नुकसान, (जानें 12 राशियां)

सावधान! सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन से क्या होगा नुकसान, (जानें 12 राशियां) - sun and mars transit
* सावधान! सूर्य-मंगल का परिवर्तन, कई जातकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव... 


 
यूं तो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दिसंबर माह वर्ष का आखिरी माह होता है, लेकिन ग्रह-नक्षत्रों की बन रही स्थिति के अनुसार जो राशि परिवर्तन इस माह इंगित है उसके अनुसार कई राशियों में बड़े बदलाव संभव होंगे। इसके प्रभाव कई जातकों के कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव संभव हैं।

सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर हर राशि पर होगा, परंतु कुछ राशियों के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। 
 
मेष राशि के जातकों के महत्वपूर्ण काम पूर्ण होंगे। उलझे हुए मामलों में तेजी से स्थितियां व परिस्थितियां पक्ष में होंगी, परंतु धनहानि की भी आशंका है। पुराने रोग और कष्ट खत्म हो जाएंगे। आय से अधिक खर्च हो सकता है। मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम किसी महत्वपूर्ण अधिकारी की मदद से पूरे हो जाएंगे। 
 
वृषभ राशि के जातक इस माह अपनी समझ और विवेक से कई समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होंगे। खरीदी-बिक्री के समय थोड़ी सावधानी रखना श्रेयस्कर है। यात्रा संभव है। विद्यार्थी पढ़ाई या परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त हो सकते हैं। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। 
 
 


मिथुन राशि के जातक इस माह विशेष रूप से सावधान रहें अन्यथा बड़ा नुकसान संभव है। कोई भी कार्य सोच-समझकर करें। भौतिक सुखों में लिप्त अत्यधिक लिप्त रहने से बचें, नहीं तो बीमारियां घेर लेंगी। वैवाहिक जीवन में दूसरे के दखल से नुकसान हो सकता है। माह के अंत में धनलाभ हो सकता है।
 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। लंबी यात्रा संभव है। संतान पक्ष से परेशानी होगी। आय में कमी हो सकती है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। वैवाहिक संबंध में सुधार होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल या परीक्षा में मेहनत से ही सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। 
 
 


सिंह राशि के जातकों का सोचा हुआ काम पूरा होगा और फायदा भी होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, परंतु आलस्य से बचना होगा। कोई भी काम कल पर न टालें। सेहत और पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आर्थिक हानि का योग है। चाटुकारों से सावधान रहना होगा। चोट या दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी रखें।
 
कन्या राशि के जातकों को इस माह धनलाभ के योग हैं। मानसिक तनाव होगा, व्यस्तता रहेगी और यात्रा करनी पड़ सकती है, परंतु यात्रा के दौरान सावधान रहना होगा। कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में तनाव के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।
 
 


तुला राशि के जातकों को भौतिक सुख और अपनों से सहयोग मिलेगा। रुका पैसा मिलने के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने के योग हैं। वैवाहिक संबंध ठीक रहेंगे। कुंवारे जातकों के प्रेम संबंध वैवाहिक जीवन में बदल सकते हैं। चर्म रोग होने के योग हैं। 
 
वृश्चिक राशि के जातकों को इस माह यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई समस्या, जो लंबे समय से परेशान कर रही है, का समाधान निकल सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। अकस्मात धनहानि हो सकती है। तनाव, अनिद्रा और रक्तविकार हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। 
 
 


धनु राशि के जातकों के लिए सावधानी का समय है, नुकसान संभव है। कोई भी कार्य करने के लिए समयसीमा का ध्यान रखें। मानसिक तनाव से धनहानि संभव है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सावधान रहना होगा। ऑफिस में किसी भी तरह का जोखिम न लें। सिरदर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। माता की सेहत को लेकर सावधान रहें।
 
मकर राशि के जातकों की मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान मिलेगा। विपरीत लिंग से संबंधों में सावधान रहें, वरना प्रतिष्ठा पर कलंक लग सकता है। धनलाभ के योग हैं। शुभ काम भी हो सकता है। जीवनसाथी से संबंध ठीक रहेंगे। 
 
 


कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन कष्टकारी होगा। जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकते हैं। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। आलस्य रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जोड़ों का दर्द रहेगा। ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए समय ठीक नहीं है, सावधान रहें।
 
मीन राशि के जातक इस माह अत्यधिक खर्च से परेशान रहेंगे, परंतु उतनी ही आय भी होगी। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। भूलकर भी गलत तरह से पैसा कमाने की कोशिश न करें। यह भविष्य में परेशानी का सबब बन सकता है। पेट संबंधित समस्या या आंखों से संबंधित रोग भी हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है।