शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Som Pushya Yoga

सोम-पुष्य नक्षत्र, जानिए खरीदी के विशेष मुहूर्त

सोम-पुष्य नक्षत्र, जानिए खरीदी के विशेष मुहूर्त - Som Pushya Yoga
खरीदारी का श्रेष्ठ समय रवि-सोम पुष्य... 


 

 
ज्योतिष के अनुसार आने वाले दिनों में कई ऐसे शुभ योग आ रहे हैं जिनमें किया कार्य विशेष फलदायी होगा। इन मुहूर्त में भवन, भूमि, वाहन, आभूषण सहित अन्य खरीदारी करना श्रेष्ठ रहेगा। इस वर्ष का द्वितीय अंतिम पुष्य नक्षत्र है। 


 
 
* पुष्य नक्षत्र योग 29 नवंबर को रात 11.15 से 30 नवंबर को रात 11.40 तक है। इनमें 2 दिन रवि और सोम पुष्य नक्षत्र रहेगा।
 
* सर्वार्थ सिद्धि योग 29 नवंबर को रात्रि 1.23 से 30 नवंबर को रात्रि 2.23 बजे तक । 
 
* रवि योग 30 नवंबर को रात्रि 2.23 से 1 दिसंबर को रात्रि 4.20 तक। 
 
* शुक्ल योग 29 नवंबर को पूरे दिन रहा । 
 
 

 


मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए शुभ कार्य उत्तम फल प्रदान करते हैं। इन योगों में की गई भूमि, भवन, वाहन व ज्वेलरी आदि की खरीदी समृद्धिदायक होती है।

गुरुवार, रविवार व सोमवार को होने वाले पुष्य नक्षत्र में पुष्यामृत योग होता है। ये दोनों नक्षत्र सभी नक्षत्रों में श्रेष्ठ माने जाते हैं। इनमें किए गए शुभ कार्य जल्द उत्तम फल प्रदान करते हैं।
 
कुल 27 नक्षत्र होते हैं। इनमें पुष्य को राजा का दर्जा प्राप्त है। रविवार व सोमवार दोनों ही दिन पुष्य नक्षत्र हैं, पर सोमवार अधिक श्रेष्ठ है, क्योंकि सोमवार को पूरे दिन पुष्य नक्षत्र है।