शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Sindoor
Written By WD

जानिए मांग में सिंदूर क्यों लगाया जाता है?

जानिए मांग में सिंदूर क्यों लगाया जाता है? - Sindoor
मांग में सिंदूर सजाना सुहागिन स्त्रियों का प्रतीक माना जाता है। यह जहां मंगलदायी माना जाता है, वहीं इससे इनके रूप-सौंदर्य में भी निखार आ जाता है। मांग में सिंदूर सजाना एक वैवाहिक संस्कार भी है।

शरीर-रचना विज्ञान के अनुसार सौभाग्यवती स्त्रियां मांग में‍ जिस स्थान पर सिंदूर सजाती हैं, वह स्थान ब्रह्मरंध्र और अहिम नामक मर्मस्थल के ठीक ऊपर है। स्त्रियों का यह मर्मस्थल अत्यंत कोमल होता है।

इसकी सुरक्षा के निमित्त स्त्रियां यहां पर सिंदूर लगाती हैं। सिंदूर में कुछ धातु अधिक मात्रा में होता है। इस कारण चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़तीं और स्त्री के शरीर में विद्युतीय उत्तेजना नियंत्रित होती है।


 

किसी भी कन्या के विवाह के बाद सारी गृहस्थी का दबाव स्त्री पर आता है। ऐसे में आमतौर पर उसे तनाव, चिंता, अनिद्रा आदि कई बीमारियां घेर लेती हैं। सिंदूर में पारा एकमात्र ऐसी धातु है जो तरल रूप में रहती है। यह मष्तिष्क के लिए लाभकारी होती है, इस कारण विवाह पश्चात मांग में सिंदूर भरा जाता है।