शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. rashi parivartan
Written By

दिसंबर आया, जानिए राशियों का परिवर्तन आपके लिए क्या खुशियां लाया

दिसंबर आया, जानिए राशियों का परिवर्तन आपके लिए क्या खुशियां लाया - rashi parivartan
इस माह बदल रहे हैं कई सितारे अपना घर.... जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर.... 
मेष - मंगल महीने के पहले दो भाग में अपनी उच्च राश‌ि में होगा जो आपके ल‌िए शुभ फलदायी है। महीने की 10 तारीख तक आय के साधनों में सुधार और लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांत‌ि एवं तालमेल बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्ध‌ि होगी। कोई महत्वपूर्ण योजना इन द‌िनों पूरी हो सकती है। 
वृषभ- भाग्य स्‍थान में शुक्र का होना और आपकी राश‌ि पर शन‌ि की दृष्ट‌ि इस बात का संकेत है क‌ि इस महीने आपको और भागदौड़ करना पड़ सकता है लेक‌िन लाभ और सुख की प्राप्त‌ि भी होने वाली है। अपनी मेहनत से आप उन्नत‌ि प्राप्त कर सकते हैं। क‌‌िसी नई योजना पर आप काम शुरू कर सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर आपकी च‌िंता और परेशानी बढ़ सकती है।
  
मिथुन- महीने के पहले तीन भाग में आपकी आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि कुल म‌िलाकर अनुकूल रहेगी। आपको छोटे मोटे लाभ के अवसर भी म‌िल सकते हैं। इस महीने आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, सफर के ल‌िए तैयार रहें। बुध वक्री होने की वजह से आय में वृद्ध‌ि होने के साथ ही साथ खर्च में वृद्ध‌ि भी होगी। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखना होगा।
 
कर्क-  महीना आपके ल‌िए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव और मतभेद की स्‍थ‌ित‌ि बनी रह सकती है। नौकरी व्यवसाय में उतार-चढ़ाव एवं अन‌िश्च‌ितता की स्‍थ‌ित‌ि बनी रहेगी।  इस महीने उतावलेपन या जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला नहीं लें नहीं तो बनता हुआ काम ब‌िगड़ सकता है। वैसे महीने की शुरुआत आपके कई काम बनेंगे।
 
सिंह- इस महीने आपकी च‌िंता और स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। इन द‌िनों आपको जोख‌िम से बचना चाह‌िए क्योंक‌ि चोट लगने की भी आशंका है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इन द‌िन आपको अनावश्यक भाग दौड़ करना पड़ सकता है। संतान संबंधी च‌िंता आपको सता सकती है। वैसे अच्छी बात यह है क‌ि आपको आर्थ‌िक लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे।
 
कन्या- घर में कोई मांगल‌िक काम हो सकता है या आप क‌िसी मांगल‌िक समारोह में शाम‌िल हो सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुच‌ि रहेगी। आपका आत्मव‌िश्वास और उत्साह बढ़ा रहेगा। नौकरी व्यवसाय के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कारोबार में लाभ बढ़ेगा, नौकरी में स्थ‌ित‌ि बेहतर होगी।
 
तुला- साढ़ेसाती अंत‌िम चरण में है ऐसे में आपको पूर्व में क‌िए मेहनत का फल म‌िलना शुरु हो सकता है। लेक‌िन आपकी परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं होगी, धीरे-धीरे स्‍थ‌ित‌ि सामान्य होती नजर आएगी। वैसे आर्थ‌िक मामलों में इस महीने आपकी च‌िंता बनी रह सकती है। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। जीवन में व‌िवाद संभव है। अनावश्यक कामों में आप उलझे रह सकते हैं।
 
वृश्चिक- महीना कई मामलों में उलझन भरा रहेगा। महीने के मध्य भाग में मंगल के राश‌ि परिवर्तन के बाद आपको चोट लगने की आशंका है, सावधानी बरतें। इस महीने आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेक‌िन आय के साधन बने रहेंगे। आर्थ‌िक मामलों में बहुत परेशान नहीं होना पड़ेगा।
 
धनु- सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंक‌ि स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आर्थ‌िक उलझनों एवं पारिवारिक कारणों से आपकी मानस‌िक परेशानी बढ़ सकती है। कई बनते कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संतान को लेकर च‌िंत‌ित रह सकते हैं।
 
मकर- इस महीने आप यात्रा कर सकते हैं लेक‌िन यात्रा बहुत फलदायी होने की उम्मीद कम है। स्वास्‍थ्य के मामले में थोड़ी परेशानी हो सकती है, ध्यान रखें। भाई-बंधुओं के सहयोग में कमी रहेगी। जो लोग वाहन या भौत‌िक सुख के साधन खरीदना चाह रहे हैं उनकी इच्छा प्रबल होगी ज‌िससे खर्च बढ़ेगा। मनोरंजन के प्रत‌ि आपका रुझान बढ़ेगा।
 
कुंभ- गुरु की शुभ दृष्ट‌ि के कारण इस महीने मान-सम्मान का लाभ म‌िलेगा और धर्म-कर्म में आपकी रुच‌ि रहेगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे लेक‌िन शुभ कार्यों पर व्यय होने से आपको कष्ट का अनुभव नहीं होगा। वैसे आपको चोट लगने की आशंका है इसल‌िए जो भी काम करें उसमें सावधानी बरतें।
 
मीन- आपकी राश‌ि पर गुरू की दृष्ट‌ि रहने से साल का अंत‌िम महीना आपके ल‌िए शुभ रहेगा। आर्थ‌िक मामलों में आपको अचानक धन प्राप्त‌ि होने से खुशी म‌िलेगी। धार्म‌िक कार्यों में आपकी रुच‌ि रहेगी। नौकरी में उन्नत‌ि के अवसर म‌िलेंगे। म‌ित्रों से सहयोग म‌िलेगा और कोई नया काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें
पृथ्वी पर यहां हुआ था शिव-पार्वती का शुभ विवाह