बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Mars in Cancer

मंगल का कर्क राशि में प्रवेश, क्या होगा 12 राशियों पर असर

मंगल का कर्क राशि में प्रवेश, क्या होगा 12 राशियों पर असर - Mars in Cancer

मंगल का राशि परिवर्तन, क्या होगा प्रभाव.. 


 

मंगल ग्रह 30 जुलाई की रात 12.55 मिनट पर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर चुका है। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से प्रत्येक प्राणी प्रभावित होता है। आइए जानते हैं कि ग्रहों के इस परिवर्तन का किस राशि पर क्या प्रभाव होगा :-  
 
आगे पढ़ें बारह राशियों पर प्रभाव... 

 


 


मेष राशि के जातकों का चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव से होकर ग्यारहवें भाव तक जाएगा। अगले कुछ दिनों में मिश्रित प्रभाव होंगे। कर्म में कमी न रखिए। किस्मत को कर्म का साथ मिलेगा, तो भाग्य आपके पक्ष में होगा। व्यापार एवं नौकरी दोनों में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी जरूर रहेगी।
 
 


 


वृषभ राशि के जातकों के लिए राशि परिवर्तन मिश्रित अनुभव लेकर आ रहा है। धन लाभ होने के योग बनेंगे परंतु धन जैसे आएगा वैसे ही चला जाएगा। नुकसान नहीं होगा। कार्य का विस्तार होगा लेकिन सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन सामान्य होगा। निवेश सोच-समझकर करें तो धन लाभ होगा। परिजनों की सेहत का ध्यान रखें। 
 
 


 


मिथुन राशि के जातकों का चंद्रमा यानी धन का स्वामी इन सात दिनों में छठे भाव से होकर नौवें भाव तक जाएगा। लंबी दूरी की सफलतादायक यात्रा होगी। राशि का चंद्रमा भाग्य भाव में होगा जो शुभ रहेगा। प्रेम के लिए उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार की किसी महिला सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। 
 
 


 


कर्क राशि के जातकों को छठा चंद्रमा दुश्मनों पर जीत दिलवाएगा। पारिवारिक तनाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
व्यापार में रुका हुआ पैसा मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा धन लाभ अवश्य होगा। स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। पुराना रोग सताएगा। 
 
 


 


सिंह राशि के जातकों का चंद्रमा गोचर कुंडली के चौथे भाव से होते हुए सप्तम भाव तक जाएगा। सम्मान की प्राप्ति भी होगी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। व्यापार में अनिश्चितता रहेगी। वैवाहिक संबंध के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम प्रस्ताव सफल होंगे। ह्रदय रोग से पीड़ित जातक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 
 
 


 


कन्या राशि के जातकों का चंद्रमा गोचर कुंडली के पराक्रम भाव से छठे भाव तक जाएगा। अच्छा समय शुरू हो चुका है। व्यापार-व्यवसाय की बाधाएं भी दूर हो जाएंगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सुख मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। पेट से संबंधित रोग जैसे- अजीर्ण, खट्टी डकारें, गैस के कारण परेशानी हो सकती है। 
 
 


 


तुला राशि के जातकों का समय अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध ठीक रहेंगे। चौथा चंद्रमा सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको परेशान कर सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।  


 


 


वृश्चिक राशि के जातकों का चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में लग्न में रहेगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बाधाएं आ सकती हैं। संतान सुख मिलेगा। अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य इस सप्ताह सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा, इसलिए आवश्यकता से अधिक न सोचें। 
 
 


 


धनु राशि के जातकों का चंद्रमा गोचर कुंडली के खर्च भाव से चलकर धन भाव से होते हुए, पराक्रम भाव तक जाएगा। दूसरों के कामों में दखल देने से विवाद होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-धंधे में भी तनाव खत्म होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
 
 


 


मकर राशि वाले जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। नए वाहन के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। चंद्रमा आपकी ही राशि से होते हुए कुंभ राशि तक जाएगा। दांपत्य जीवन के लिए सप्ताह अनुकूल नहीं है। सर्दी-जुकाम, बुखार की समस्या रह सकती है। 
 
 
 


 


कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से ग्रसित रहेंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। नौकरी-धंधे में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। राजनीतिक जिम्मेदारियां मिल सकती है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चंद्रमा आपकी राशि में आएगा तो अच्छा समय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। पहले की गई मेहनत का फल मिल सकता है। 
 
 


 


मीन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन फायदेमंद होगा। विवादों में विजय मिलेगी। बिना विचारे निवेश न करें। संतान सुख मिलेगा। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। सप्ताह के अंत में धन लाभ होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।