मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. mars and sun transit

सूर्य-मंगल का राशि परिवर्तन, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव...

सूर्य-मंगल का राशि परिवर्तन, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव... - mars and sun transit
* सूर्य-मंगल बदलेंगे राशि, जानें राशियों का शुभ-अशुभ फल
 

 
एक बार फिर से ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। इस बार यह परिवर्तन बड़ा महत्वपूर्ण होगा। 17 सितंबर से सूर्य कन्या में और मंगल धनु राशि में रहेगा। इस परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ना निश्चित है। इस परिवर्तन का असर राशि अनुसार 17 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर तक रहेगा। 
 
ग्रहों के राशि परिवर्तन के शुभ-अशुभ प्रभाव के अनुसार कुछ जातक परेशान रहेंगे, तो कुछ के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा। सूर्य के अच्छे प्रभाव से लाभ होगा और मंगल के कारण कर्ज से छुटकारा मिलेगा। कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन अशुभ भी होगा।


आइए जानते हैं किस राशि पर कैसा रहेगा इस परिवर्तन का असर... 
 
आगे पढ़ें 12 राशियों पर प्रभाव...
 

 


मेष राशि के जातकों की कन्या राशि में सूर्य होने से सेहत, संतान और दांपत्य में परेशानी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा और आपके जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। मित्रों और संबंधियों से मदद मिलेगी। व्यापार और नौकरी में जोखिम से लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट और दुर्घटना का भय बना रहेगा। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। 
 
 

 

वृषभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित असर रहेगा। व्यापार, रोजगार और सेहत में सामान्य योग हैं। आलस्य काम बिगाड़ेगा। व्यर्थ क्रोध न करें। किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहें, वरना नुकसान हो सकता है। अधिकारियो से मदद मिल सकती है। फायदा भी होगा। नया काम मिलेगा। धनलाभ के योग हैं किंतु खर्च भी उसी अनुपात में होगा। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आएंगी। 
 
 

 

मिथुन राशि के जातकों को इस समय पारिवारिक मामले परेशान कर सकते हैं लेकिन जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग हैं। लाभ होगा। कामकाज बढ़ेगा, परंतु मानसिक रूप से परेशान भी रहेंगे। शत्रु पक्ष परेशान करेगा। नए लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे, जो किसी काम में मददगार सिद्ध होंगे। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है। 
 
 

 

कर्क राशि के जातकों को चाहिए कि वे उदार रहें और मुसीबत में पड़े लोगों की मदद करेंगे या उनकी मदद से काम बनेंगे। फालतू विवादों में उलझने से बचें। दौड़-भाग रहेगी। चलते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कुसंपत्ति और लेन-देन के मामलों को लेकर विवाद हो सकते हैं। व्यवसाय या कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति से विवाद और अनबन हो सकती है। नौकरी और व्यापार में अच्छे योग हैं। रुके कार्य पूरे होंगे। 
 

 
सिंह राशि के जातकों को धनलाभ होगा। बचत बढ़ेगी। कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। संपत्ति संबंधी मामले पक्ष में रहेंगे। कामकाज बढ़ेगा। पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। संतान संबंधी समस्या खत्म हो जाएगी। बिना सोचे-समझे बोलेंगे तो काम बिगड़ सकते हैं। अपने राज छुपाकर रखें। आंखों से जुड़ी कोई समस्या रहेगी।
 
 

 

कन्या राशि के जातकों का खर्च बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें, पेट के रोग हो सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव रहेगा। व्यर्थ क्रोध से बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सामने आएंगे। प्रॉपर्टी में धन निवेश के लिए सही समय नहीं है। किसी को भी को उधार पैसा न दें। वाहन संभलकर चलाएं, दुर्घटना का भी योग है। सावधान रहें। 
 
 

 

तुला राशि के जातकों का व्यर्थ खर्च बढ़ेगा। दौड़-भाग होगी। मेहनत का लाभ दूसरों को मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। मित्रों और बंधुओं से सहयोग मिलेगा। यात्राओं के योग हैं। धन के नए स्रोत बनेंगे। शेयर और वायदा बाजार में किए गए निवेश से फायदा होगा। अपनी योजना को किसी से बताएं नहीं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। 
 
 

 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फायदे वाला समय है। रुका हुआ धन मिलेगा। शारीरिक सुख मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए उन्नति के अवसर आएंगे। कामकाज के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। बिना सोचे-समझे बोलकर खुद के काम बिगाड़ सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे तो होंगे, लेकिन देरी होगी। राजपक्ष और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। सोच-समझकर लिया गया जोखिम लाभदायक सिद्ध होगा। 
 
 

 

धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। व्यापार और नौकरी में लाभ के योग हैं। धनलाभ होगा। व्यक्तित्व से प्रभावित होकर बड़े अवसर प्राप्त होंगे। दूसरों की मेहनत का लाभ मिलेगा। नए काम शुरू होंगे। जमीन संबंधी निवेश होंगे। खरीद-बिक्री से फायदा होगा। कोई पुरानी समस्या भी खत्म होगी। गुस्से में बिना सोचे-समझे बोलने से काम बिगड़ सकते हैं। संतान के मामले में राहत मिलेगी, परंतु खर्च बढ़ेगा।
 
 

 


मकर राशि के जातकों का इस समय खर्च ज्यादा होगा। संपत्ति के मामलों में पैसा फंस सकता है। इच्छा न होते हुए भी कहीं पैसा लगाना पड़ेगा। उधार दिया पैसा भी अटकने की संभावना है। कुछ लोग नाराज भी हो सकते हैं। जल्दबाजी में काम न करें। व्यापार और नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। 
 
 

 

कुंभ राशि के नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है। फायदा होगा, लेकिन रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आएंगी। कोई नया काम शुरू न करें। जो जैसा चल रहा है, चलने दें। उधार पैसा न दें। कोई बड़ा निवेश भी न करें। नौकरीपेशा जातकों के काम से अधिकारी प्रभावित होंगे और तरक्की के साथ धनलाभ के योग भी बनेंगे। जीवनसाथी से भी विवाद हो सकता है। तनाव भी रहेगा। पैतृक संपत्ति का फायदा जरूर मिल सकता है। नशे को ना कहने में ही भलाई है। 
 
 

 


मीन राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में जोखिम लेना लाभप्रद होगा। बड़े सौदे या निवेश होंगे। उच्च पद पर आसीन लोगों से लाभ होगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। सेहत के मामले में समय ठीक नहीं है। मानसिक तनाव भी रहेगा। साझेदारी से बचें। शत्रुपक्ष प्रबल रहेगा, सावधानी रखें तो कुछ नहीं बिगड़ेगा। 
 
 
*****