शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. How To Make Positive Venus In Kundali/ Shukra Ke Upaay
Written By

शुक्र देता है आकर्षण और विलासिता, अगर कुंडली में शुक्र अशुभ है तो जानिए 9 उपाय...

शुक्र देता है आकर्षण और विलासिता, अगर कुंडली में शुक्र अशुभ है तो जानिए 9 उपाय... - How To Make Positive Venus In Kundali/ Shukra Ke Upaay
कुंडली में शुक्र का बेहद महत्व है, क्योंकि यह आकर्षण, विलासिता, वैभव और ऐश्वर्य का कारक होता है। जिनकी कुंडली में शुक्र शुभ स्थति में नहीं होता उन्हें वि‍परीत फल देता है या फिर फल में कमी के चलते जातक शुक्र संबंधी सुख के लिए संघर्ष करना पड़ता है। का सौंदर्य भी कम होता जाता है। अत: इस ग्रह को प्रसन्न करना आवश्यक है। 
 
अगर आपकी कुंडली अनुसार शुभ की स्थिति अशुभ है या फिर किसी कारणवश शुक्र आपको अशुभ परिणाम दे रहा है, तो आपको इसके लिए उपाय करने की आवश्यकता है। जानिए शुक्र को प्रसन्न करने के लिए सरल उपाय - 
1 शुक्रवार का व्रत रखें। यह शुक्र के शुभ फलों की प्राप्ति में सफलता देगा।
2 अपने भोजन में से गाय को अवश्य खिलाएं।
3 चूंकि मां लक्ष्मी को धन, वैभव, ऐश्वर्य देने वाली देवी माना जाता है, अत: इनकी प्रसन्नता से शुक्र ग्रह शुभ फल देता है। इसलिए लक्ष्मी की उपासना करें।
4 सफेद रंग शुक्र का कारक है, अत: इस रंग का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर आप शुक्र को आकर्ष‍ित कर सकते हैं, अत: सफेद एवं साफ वस्त्र पहनें।
5 सफेद चीजों का दान करने से शुक्र प्रसन्न होता है। अत: घी, दही, कपूर एवं मोती का दान करें।
6 हीरा, स्फटिक अथवा अमेरिकन डायमंड मध्यमिका अंगुली में धारण कर सकते हैं, ये रत्न शुक्र के प्रभाव को बढ़ाने का कार्य करते हैं। लेकिन रत्न धारण करने से पूर्व किसी ज्योतिष की सलाह अवश्य लें।
7 शुक्र के मंत्र - ॐ शुं शुक्राय नम: का जाप करें।
8 दूसरों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लें।
9 सफेद-चंदन, सफेद-चावल, सफेद-वस्त्र, सफेद-चित्र, सफेद-फूल, चांदी, हीरा, घी, स्वर्ण, दही, सुंगधित-द्रव्य एवं शक्कर के साथ दक्षिणा रखकर किसी कन्या या एक आंख वाले को शुक्रवार के दिन दान करें।
ये भी पढ़ें
सिर्फ 3 शुक्रवार पढ़ें और मालामाल हो जाएं, जानिए धन प्राप्ति का मंत्र और विधि...