मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. grahan

खग्रास चन्द्रग्रहण का क्या होगा आप पर प्रभाव, जानिए

खग्रास चन्द्रग्रहण का क्या होगा आप पर प्रभाव, जानिए - grahan
सितंबर के ग्रहण, जानिए विशेष जानकारी‍...

 


28 सितंबर 2015 को खग्रास चन्द्रग्रहण होगा। हमारे देश के पश्चिम क्षेत्र में दृश्य होगा। सोमवार को होने से इसे चूड़ामणि चन्द्रग्रहण कहा जाता है। व्रत, दान, स्नान, तीर्थ स्नान आदि की दृष्टि से इसका बड़ा महत्व है। आरंभ 6.37 से तथा मोक्ष 9.57 को होगा। 
 
मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, कुम्भ एवं मीन राशि वाले जातक सावधान रहें।
 
इस ग्रहण को पूर्ण रूप से‍ एशिया के पश्चिमी भाग, अफ्रीका, यूरोप एवं अमेरिका में देखा जा सकेगा। 
 
यह तो हुई भौतिक दृष्टि से ग्रहण की जानकारी।
 
 

 
मंत्र सिद्धि इत्यादि के लिए साधारणतया यह माना जाता है कि ग्रहण जहां देखा जाए, वहीं पर प्रयोग करना चाहिए, लेकिन हम देखते हैं कि पूर्णिमा तथा अमावस्या को पूरी पृथ्वी के समुद्रों में ज्वार-भाटा आता है, चाहें वहां सूर्य-चन्द्र दृश्य हों या न हों।
 
अत: ग्रहण तो विशेष समय है अत: मंत्र सिद्धि इत्यादि तो हो सकती है तथा विशेष यह कि जहां दृश्य नहीं है, वहां सूतक नहीं लगने से मूर्तिपूजन इत्यादि भी संभव है।
 
अत: ग्रहण का लाभ उठाना चाहिए तथा जिन व्यक्तियों की पत्रिका में ग्रहण योग (सूर्य या चंद्र के साथ राहु) हो तो उन्हें विशेष उपचार करवा लेना चाहिए। राहु, सूर्य तथा चन्द्र के दान-पूजन के लिए श्रेष्ठ समय है।