गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. शनि ने किया राशि परिवर्तन, जानिए किसे लगी साढ़े साती
Written By आचार्य डॉ. संजय

शनि ने किया राशि परिवर्तन, जानिए किसे लगी साढ़े साती

शनि ने किया राशि परिवर्तन, जानिए किसे लगी साढ़े साती - शनि ने किया राशि परिवर्तन, जानिए किसे लगी साढ़े साती
तुला राशि में उच्च शनि अब राशि बदलकर वृश्चिक राशि में आ गया है। इससे पहले शनि तुला राशि में थे, अत:  कन्या, तुला और वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही थी।
 

 
* 2 नवंबर से राशि परिवर्तन होने से 
 
 कन्या राशि से साढ़े साती पूरी तरह उतर जाएगी।
 
*  तुला राशि पर साढ़े साती की अंतिम ढैय्या रहेगी यानी ढाई साल और यह राशि शनि के प्रभाव में रहेगी।
 
आगे पढ़ें शेष राशियों पर साढ़े साती का असर 
 
 

*  वृश्चिक राशि पर साढ़े साती का दूसरा ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी। इस राशि पर शनि की साढ़े साती के 5 साल और शेष हैं।
 

 

*  धनु राशि पर शनि की साढ़े साती की पहली ढैय्या शुरू हो जाएगी।
आगे पढ़ें शेष भाग... 
 
 


तुला राशि में शनि स्थित होने के कारण कर्क और मीन राशियों पर भी शनि की ढैय्या चल रही थी। 2 नवंबर से यह दोनों राशियां शनि की ढैय्या से मुक्त हो जाएंगी। 
 

 

इसके बाद मेष राशि और सिंह राशि पर शनि की ढैय्या प्रारंभ हो रही है। इस कारण मेष और सिंह राशि के जातकों को चाहिए कि कार्यों में विशेष सावधानी रखें अन्यथा हानि होने के योग बन सकते हैं।