मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. budh in karka rashi

बुध का कर्क राशि में प्रवेश, कैसा होगा 12 राशियों के लिए

बुध का कर्क राशि में प्रवेश, कैसा होगा 12 राशियों के लिए - budh in karka rashi
बुध का कर्क में राशि परिवर्तन, कैसा रहेगा आपके लिए 
 

 
20 जुलाई 2015 को बुध ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश किया है। बुध सूर्य के बहुत समीप रहता है इसीलिए बहुधा यह सूर्य के साथ ही कुंडली में देखने को मिलता है। बुध जिस घर में भी गोचर करता है उस घर के प्रभावों और जिस राशि में गोचर कर रहा है, उसके प्रभावों में बदलाव लाता है। वैसे तो बुध किसी भी राशि में 28 दिनों तक रहता है किंतु अत्यधिक तीव्र गति के कारण इसके प्रभाव बड़ी शीघ्र बदल जाते हैं।
 
आइए जानते हैं किस राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा- 
 
 


 



मेष राशि के जातकों के चतुर्थ भाव में बुध भ्रमण करेगा, काल पुरुष की कुंडली में यह चन्द्रमा का स्थान है। बुध इसको अपना परम शत्रु मानता है और चंद्रमा किसी को अपना शत्रु नहीं मानता। मन में थोड़ा तनाव बना रहेगा, अस्थिरता रहेगी। आमदनी जितना ही खर्च होगा। परेशान रह सकते हैं।
 


 


 


वृषभ राशि के जातकों के लिए दोनों ही ग्रह अच्छे हैं और शुभता ही प्रदान करते हैं। खर्च भी अधिक करना पड़ेगा। व्यर्थ वाद-विवाद न करें। प्रसन्न रहें और किसी को बुरा न बोलें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। 
 
 


 


मिथुन राशि के जातकों का द्वितीय भाव प्रभावित होगा। इस भाव में तो बुध अच्छे फल भी देता है। ऐश्वर्यशाली वस्तुओं में धन खर्च होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को नए अवसर व उन्नति मिलेगी। 
 
 


 


कर्क राशि के जातकों के लिए बुध द्वादशेश है। इसके प्रभाव से खर्च होगा। यात्रा का भी योग बन रहा है। इस अवधि में थोड़ा-सा संभलकर रहने की आवश्यकता है। 
 
 


 


सिंह राशि के जातकों को धनलाभ होगा। कोई पुराना शुभचिंतक मिलेगा जिससे लाभ होगा। किसी पुरानी बात को लेकर मन उद्वेलित हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। 
 
 


 


कन्या राशि के जातकों के लग्न का स्वामी है बुध, कर्क लाभ स्थान में है। मिश्रित फल देगा। कोई हानि तो नहीं होगी लेकिन भय बना रहेगा। प्रेम के लिए अच्छा समय है। 
 
 


 


तुला राशि के जातकों का बुध भाग्य-स्थान का स्वामी होकर दशम में है। अधिक सोचने से बना कार्य बिगड़ सकता है, परंतु जल्दबाजी भी न करें। विरोधी हावी रहेंगे लेकिन ईष्ट मित्र और प्रियजन सहयोग देंगे। 
 
 


 


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध के आने से बड़ा अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु की आराधना करना चाहिए। धर्म-दान की भावना प्रबल होगी। 
 
 


 


धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य और चन्द्रमा को अष्टमाधिपति होने से किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगेगा। ऐसे तो अष्टम भाव बुरा माना गया है, मगर धनु राशि के जातकों को यह कोई लाभ दिलाएगा। 
 
 


 


मकर राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन परिजनों के साथ यात्रा योग बना रहा है। अच्छा समय है। अधिक कार्य से मुक्ति मिलेगी।  
 
 


 


कुंभ राशि के जातकों के लिए खासकर नौकरी वालों के लिए बहुत अच्छा समय है। उन्नति के मौके मिलेंगे, परंतु निजी जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। गाय को गुड़-धानी खिलाने से लाभ होगा।   
 
 


 


मीन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर जीवन में खुशी और आनंद लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन भी सुखी रहेगा। व्यवसाय में भी सफलता पाएंगे।