मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Astro Tips
Written By WD

अपना घर चाहते हैं तो यह 5 उपाय आजमाएं

अपना घर चाहते हैं तो यह 5 उपाय आजमाएं - Astro Tips
अपने घर का सपना हर आंखों में पलता है। अगर आप भी अपने घर के लिए प्रयासरत हैं तो अन्य कोशिशों के साथ यह उपाय भी आजमाएं। इन उपायों से घर बनने में आने वाली बाधाएं दूर होती है। 



 
* घर के पूजा स्थल में एक मिट्टी का छोटा घर लाकर रखें उसे रंगों से सजाएं और प्रति रविवार उसमें तेल का दीपक जलाएं। 

* प्रतिदिन सुबह स्नान कर गणेशजी को एक लाल फूल चढ़ाएं। 21 दिन तक मंदिर या घर पर गणेश जी से समस्या निवारण हेतु प्रार्थना करें।













 

* 5 मंगलवार गणेश मंदिर में गणेशजी को गेहूं व गुड़ चढ़ाएं।



 
 
 

* किसी भी मंदिर में नीम की लकड़ी का घर निर्मित करवाकर दान करें। 



 

* मंगलवार के दिन गाय को मसूर की दाल व गुड़ अवश्य खिलाएं।
तोतों को दाने डालें।



कौए को दूध में भीगी रोटी खिलाएं। 
घोड़ों को भीगी चने की दाल खिलाएं।