शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. astro tips
Written By WD

खुशहाल जीवन चाहिए तो यह काम कभी नहीं करें...

खुशहाल जीवन चाहिए तो यह काम कभी नहीं करें... - astro tips
हमारी भारतीय परंपरा में कुछ ज्ञान की बातें पीढ़ी दर पीढ़ी आती रही हैं। ये बातें हमारे बुजुर्गों ने उनके बुजुर्गों के मुख से सुनी है।

इन बातों की सत्यता पर संदेह हो सकता है लेकिन इन्हें मानने में किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं है। आखिर यह हमारे सुखमय जीवन से जुड़ी है।

पेश है कुछ उपयोगी ज्ञान-

* एक वस्त्र धारण करके न तो भोजन करें, न यज्ञ करें, न अग्नि में आहुति दें। 


* लक्ष्मी की इच्‍छा रखने वाले को रात में दही और सत्तू नहीं खाना चाहिए।

 
FILE

 
FILE


* जो मनुष्य प्रतिदिन प्रात:काल उठकर गाय, घी, दही, सरसों तथा राई का स्पर्श करता है, वह पाप से मुक्त हो जाता है। लक्ष्मी को चाहने वाला मनुष्य घी को जूठे हाथों से न छुए। कपास यानी रूई को कभी भी पैर न लगाएं। 
 
FILE


* गौ की सदा रक्षा करना चाहिए तथा उनका पालन-पोषण करना चाहिए। जो मनुष्य गौओं की सेवा करता है, उसे गाएं दुर्लभ वर प्रदान करती हैं। वह पुत्र धन, विद्या, सुख आदि जिस-जिस वस्तु की इच्‍छा करता है वह सब उसे प्राप्त हो जाती है। गाय का अपमान कभी न करें। 
 
FILE


अपने न्यायपूर्वक अर्जित धन का दसवां(10) भाग भगवान की प्रसन्नता के लिए किसी सत्कर्म में लगाना चाहिए। तीर्थक्षेत्र में जाने पर मनुष्य को सदैव स्नान, पूजन, दान, जप, तप आदि करना चाहिए अन्यथा वह रोग, दरिद्रता आदि दोषों का भागी होता है।