बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By पं. उमेश दीक्षित

9 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

9 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- गृहस्थी में तनाव रहेगा। कार्य में रुचि बढ़ेगी। नई योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान बढ़ेगा।
कल्याणकारी उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा खिलाएं।

मिथुन- परिश्रम व्यर्थ जाएगा। बड़ों की चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

कर्क- यात्रा होगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। जोखिमभरे कार्यों में रुचि रहेगी। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।

सिंह- पराक्रम बढ़ेगा। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेशादि लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को खैरात बांटें।

कन्या- अचानक घटनाएं घट सकती हैं। बौद्धिक कार्यों से लाभ होगा। पार्टी-‍िपकनिक में आनंद ‍उठाएंगे।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।

तुला- घर में विस्फोटक स्थिति बन सकती है। विवाद से बचें। प्रतिष्ठा हानि होगी। अस्वस्थता तथा मन खिन्न रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।

वृश्चिक- मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।

धनु- पराक्रम वृद्धि होगी। कार्य की बाधा दूर होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।

मकर- अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार-निवेशादि से लाभ होगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- माता‍-पिता की सेवा करें।

कुंभ- विरोधी षड्यं‍त्र रचेंगे। व्यय वृद्धि से कर्ज लेना पड़ सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। अशुभ समय है।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

मीन- अग्नि आदि से दुर्घटना के योग हैं। बकाया धन वापस आएगा। यात्रा लाभ देगी। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।