शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख

27 जून 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

27 जून 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- शत्रु भी आपके कार्य भी प्रशंसा करेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। प्रमाद त्यागकर कार्य करें।
कल्याणकारी उपाय- काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।

देखें वीडियो...





वृषभ- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मान बढ़ेगा। व्यापारिक सौदे लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कार्यों में गति आएगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान शुभ रहेगा।


मिथुन- व्यापारिक प्रवास लाभ देगा। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। विवेक से कार्य लाभ बढ़ाएंगे। धनागम होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को नैवेद्य चढ़ाएं।


कर्क- जवाबदारी बढ़ेगी। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। खर्च की वृद्धि से क्लेश होगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
कल्याणकारी उपाय- शिवा‍भिषेक दुग्ध से करें।


सिंह- रुका हुआ पैसा वापस आएगा। मेहनत का फल मिलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभ देगी। रोजगार प्राप्ति होगी। शुभ दिन।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को भेंटस्वरूप कुछ दें।


कन्या- व्यय वृद्धि होगी। कार्य बनेंगे। नई योजनाएं बनेंगी। संपर्कों से लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।


तुला- पुराने मित्र मिलेंगे। चिंता व भय सताएंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। रोजगार प्राप्ति होगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान दें।


वृश्चिक- शारीरिक व मानसिक कष्ट हो सकता है। जोखिम न लें। चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। विरोध होगा।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।


धनु- शत्रु से भय होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी। जोखिम न उठाएं। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।


मकर- शत्रु हार मानेंगे। संपत्ति के सौदों से लाभ होगा। कार्य की बाधा दूर होगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- लक्ष्मीजी को खीर का नैवेद्य लगाएं।


कुंभ- संतान की चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। उन्नति होगी।
कल्याणकारी उपाय- तेल-तिल का दान शुभ रहेगा।


मीन- मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे, जोखिम न लें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें