गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By पं. उमेश दीक्षित

27 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

27 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- हानि-दुर्घटना के योग हैं। मनोमालिन्य रहेगा। राजदंड मिल सकता है। चोरी-इत्यादि से बचें। समय ठीक नहीं है।

कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।

FILE
वृषभ- रुका हुआ धन वापस आएगा। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। बौद्धिक कार्य सफल होंगे।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।

FILE
मिथुन- प्रतिष्ठा वृद्धि के साथ कार्य में रुचि बढ़ेगी। योजनाओं से लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।

कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों की सेवा करें।
FILE
कर्क- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। निवेश से लाभ तथा परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।

कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों का आशीर्वाद लें।
FILE
सिंह- व्यय बढ़ने से क्लेश होगा। हानि-दुर्घटना के योग हैं। विरोध होगा। जोखिम वाले कार्य न करें। धीरज धरें।

कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
FILE
कन्या- मूल्यवान वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। व्यय बढ़ेगा। बौद्धिक कार्य में सफलता मिलेगी। रोजगार मिल सकता है।

कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
FILE
तुला- संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। निवेश व्यापार ठीक रहेंगे। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। हानि-दुर्घटना से बचें।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
FILE
वृश्चिक- पराक्रम वृ्द्धि होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
FILE
धनु- विवाद से क्लेश होगा। हानि-दुर्घटना से बचें। जोखिम न लें। विरोध होगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा।

कल्याणकारी उपाय- शिवजी का पूजन कर दूध का दान करें।
FILE
मकर- लाभ कम होगा। पराक्रम से रुके कार्य पूरे होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। जोखिम वाले कार्य स्थगित कर दें।

कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।
FILE
कुंभ- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। निवेशादि लाभ देंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
FILE
मीन- यात्रा से लाभ तथा निवेशादि सफलता देंगे। साक्षात्कार- परीक्षा में सफलता मिलेगी। रोजगार मिलेगा।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।