गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख

27 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

27 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- किसी विशेष समारोह का निमंत्रण मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर बनाने के ‍अवसर मिलेंगे। धनलाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।



वृषभ- शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। मनचाहे कार्य न होने से क्लेश होगा। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।


मिथुन- कार्य की पूर्णता होने से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत ज्यादा करना पड़ सकती है। प्रमाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।


कर्क- शुभ समाचार मिलने उत्साह बढ़ेगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। धनलाभ के संयोग बनेंगे।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।



सिंह- परिश्रम का फल मिलने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश, नौकरी, व्यापार में लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को मोदक चढ़ाएं।



कन्या- व्यय बढ़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। जोखिम न उठाएं। अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।


तुला- उत्साह बना रहेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। धनलाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न बांटें।


वृश्चिक- बाहरी सहायता से कार्य होंगे। नई जवाबदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- श्री गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं।


धनु- तीर्थयात्रा होगी। मार्गदर्शन मिलेगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। विवेक व परिश्रम से किए गए कार्य लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान दें।


मकर- विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। चोट-चोरी आदि से हानि के योग हैं। जो‍खिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान शुभ रहेगा।


कुंभ- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। घर की चिंता रहेगी। रुकावटें दूर होकर लाभ के अवसर बनेंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।


मीन- महत्वाकांक्षा पूर्ण हो सकती है। विवेक से कार्य करें। अवश्य लाभ होगा। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को मोदक चढ़ाएं