शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By WD
Last Modified: मंगलवार, 26 अगस्त 2014 (08:13 IST)

26 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

26 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।


वृषभ- प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। विवाद से बचें। मनमाफिक कार्य न होने से कुंठा रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य न करें।

कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान दें।

मिथुन- आत्मविश्वास से किए गए कार्यों से लाभ बढ़ेगा। उत्साह बढ़ेगा। कड़ी मेहनत करना पड़ सकती है, धैर्य रखें।

कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।

कर्क- शुभ समाचार मिलेंगे। उत्साह बढ़ेगा। धनार्जन के अवसर मिलेंगे। कोशिश करने पर रोजगार मिल सकता है।

कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का नैवेद्य लगाएं।

सिंह- मेहनत का फल मनमाफिक मिलने से प्रसन्नता रहेगी। शुभ संयोग उपस्‍थित होंगे। आलस्य व प्रमाद का त्याग करें।

कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को ध्वजा चढ़ाएं।

कन्या- व्यय बढ़ेगा। मनमाफिक कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। दुर्घटना से हानि हो सकती है।

कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

तुला- अति उत्साह से हानि हो सकती है। धनार्जन होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। रोजगार प्राप्ति हो सकती है।

कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।

वृश्चिक- राजनीतिक सहायता से कार्य होंगे। नए कार्य की जवाबदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धनार्जन होगा।

कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।

धनु- तीर्थाटन हो सकता है। बड़ों के मार्गदर्शन से किए गए कार्य सफल होंगे। भाग्योन्नति होगी। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे।

कल्याणकारी उपाय- गरीबों को खैरात बांटें।

मकर- विवाद न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी। चोट-दुर्घटनादि से हानि के योग हैं। व्यवसाय धीमा चलेगा।

कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान दें।

कुंभ- गृहस्थ सुख मिलेगा। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी कार्य की बाधा दूर होगी। धनलाभ के अवसर मिलेंगे।

कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को रक्तपुष्प चढ़ाएं।

मीन- भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। महत्वाकांक्षा रहेगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है।

कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।