मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 2016 Shani Jayanti
Written By

अमृत सिद्धि योग में आई है शुभ शनि जयंती

अमृत सिद्धि योग में आई है शुभ शनि जयंती - 2016 Shani Jayanti
4 जून शनिवार को अमृत सिद्धि योग में शुभ शनि जयंती मनाई जा रही है। मत-मतांतर के साथ इस बार सूर्य पुत्र शनिदेव की आराधना का पर्व अलग-अलग पंचागों में अलग-अलग दिन 4 और 5 जून को बताया गया है।
 

 
4 जून शनिवार को अमावस्या सुबह 11.59 से 5 जून को सुबह 8.29 तक रहेगी। इस दिन दोपहर 3.05 बजे से 5 को सुबह 5.11 बजे तक साधना में सफलता देने वाला अमृत सिद्धि योग भी रहेगा।
 
सिद्ध विजय पंचांग, चिंता हरण पंचांग में 4 को, जबकि निर्णय सागर पंचांग में शनि जयंती 5 जून की बताई गई है। कुछ पंचांगों में एकम तिथि का क्षय भी बताया गया है।


 

माना जाता है कि भगवान शनिदेव का जन्म दोपहर में हुआ था इसलिए 4 जून को अमावस्या दोपहर के समय होने से अधिकांश पंचांगों में इस दिन शनि जयंती बताई गई है।
 
उदया तिथि में अमावस्या 5 जून को है, इसलिए 5 जून को भी शनि जयंती मानी जा रही है। 4 जून को अमृत सिद्धि योग के साथ कृतिका नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा रहेगा। इन सब योग में पूजन करने से शनि विशेष सफलता का आशीर्वाद देंगे।