गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 10 मार्च 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

10 मार्च 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

रविवार : कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

Daily Horoscope in Hindi | 10 मार्च 2013 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- मित्रों से सावधान रहें। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी विश्वास न करें, धोखा हो सकता है। वाहन संभलकर चलाएं, दुर्घटना के योग हैं। धनहानि भी हो सकती है। भिंडी का सेवन करें।

वृषभ- परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नया घर व नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कॉफी का सेवन करें।

मिथुन- मानसिक अशांति का दौर अभी इस समय चालू रहेगा। स्वभाव में उग्रता-बेचैनी अभी भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। शहद का सेवन करें।

कर्क- यात्रा सतर्कता से करें। विदेश यात्रा करना विशेष फलदायक है। शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी। बाजरे का सेवन करें।

सिंह- महिलाओं को सेहत संबंधी परेशा‍‍नियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। थकान की वजह से काम में मन नहीं लगेगा। धैर्यपूर्वक कार्य करें। मसूर का सेवन करें।

कन्या- भाग्य का सितारा प्रबल है। भाग्य उन्नति के योग हैं। महिला वर्ग की सहायता से कार्य व व्यवसाय में विशेष लाभ प्राप्त होगा। धनलाभ होगा। बादाम का सेवन करें।

तुला- भाग्य का सितारा साथ देगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आशानुकूल सफलता का हर्ष प्राप्त होगा। नौकरी में विशेष उन्नति प्राप्त होगी। हल्दी का सेवन करें।

वृश्चिक- स्वभाव में क्रोध व अशांति से हानि हो सकती है अत: क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्य संभलकर करें। अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। आलू का सेवन करें।

धनु- स्त्री वर्ग से भोग एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। कार्यकुशलता से संतोष की प्राप्ति होगी। सोचे हुए काम पूर्ण होंगे। अमरूद का सेवन करें।

मकर- विरोधी तत्वों से सतर्कता बरतें। कार्यगति में कुछ बाधाएं व परेशानी आ सकती हैं। तनावपूर्ण वातावरण से बचिए। किसी से होड़ की आवश्यकता नहीं है। अरहर का सेवन करें।

कुंभ- किसी पर जरूरत से ज्यादा आश्रित न रहें, खुद पर भरोसा करें। दुर्घटनाग्रस्त होने से बचिए। वाहन आदि संभलकर चलाएं। मिष्ठान्न का सेवन करें।

मीन- विरोधी तत्व परेशान कर सकते हैं। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। सावधान रहें। परिश्रम से कुछ सफलता जुटा सकते हैं। बिगड़े काम बन सकते हैं। शहद का सेवन करें।