शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. Vrishchik Rashi Varshik Rashifal 2023 in lal kitab in hindi
Written By

Lal Kitab Rashifal 2023: वृश्चिक राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब

Lal Kitab Rashifal 2023: वृश्चिक राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब - Vrishchik Rashi Varshik Rashifal 2023 in lal kitab in hindi
Scorpio zodiac sign vrishchik Rashi lal kitab 2023 : अगला वर्ष 2023 वृश्चिक राशि के लिए शुभ रहेगा या अशुभ? क्या होगा करियर, नौकरी, व्यापार या दांपत्य जीवन का हाल? अगले वर्ष क्या वे सफल हो पाएंगे या नहीं। धन समृद्धि बढ़ेगी या नहीं। जीवन में संकटों से पार पा पाएंगे या नहीं? आओ जानते हैं वर्षभर का भविष्‍यफल और अचूक उपाय।
 
लाल किताब वृश्चिक राशि 2023 | Lal kitab vrishchik rashi 2023: 
 
वृश्चिक राशि करियर और नौकरी 2023 | Scorpio career and job 2023: लाल किताब के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत बेहतर रहेगी। करियर में अपने प्रयासों से सफलता अर्जीत करने में सफल होंगे।। नौकरीपेशा हैं तो वर्ष का मध्य आपके लिए गोल्डन टाइम रहने वाला है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 
 
वृश्चिक राशि व्यापार 2023 | Scorpio business 2023: व्यापारी हैं तो आपको जोखिम उठाने की जरूरत है तभी आप व्यवसाय में आगे बढ़ पाएंगे। अगस्त माह के बाद आप व्यापार में अच्‍छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपको निरंतर नए अवसरों को तलाशते रहने की जरूरत है। आप अच्छा मुनाफा कमाना में सफल होंगे।
 
वृश्चिक राशि दांपत्य जीवन 2023 | Scorpio married life 2023: दांपत्य जीवन में वर्ष के प्रारंभ में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती है। हलांकि वर्ष के मध्य में गलतफहमियां हटेंगी और पहले जैसे संबंध बहाल होंगे। संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी के बीच सामंजस्यता बनाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा वर्ष है। 
वृश्चिक राशि सेहत 2023 | Scorpio Health 2023: लाल किताब राशिफल के अनुसार आपको इस वर्ष सेहत के प्रति ज्याद सतर्क रहने की जरूरत है। रक्त संबंधी समस्या हो सकती है। व्यर्थ की किसी बात को लेकर मानसिक तनाव के कारण भी परेशानी हो सकती है।
 
वृश्चिक राशि आर्थिक स्थिति 2023 | Scorpio financial status 2023: आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा। हालांकि आपकी आमदानी में वृद्धि होगी लेकिन साथ ही व्यर्थ के खर्चों से आप परेशान रह सकते हैं। लेकिन यदि आप प्रॉपटी में निवेश करते हैं तो यह वर्ष आपके अच्‍छा साबित होगा। शेयर मार्केट में सोच समझकर या लिमिट के अनुसार ही इंवेस्ट करें। 
 
वृश्चिक राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Scorpio:
 
- आपको प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
 
- गले में चांदी की चेन पहनें और किसी से भी कुछ मुफ्त में ना लें।
 
- गुलाबी या फिर लाल रंग की चादर का प्रयोग करें।