बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. Tula Rashi Varshik Rashifal 2023 in lal kitab in hindi
Written By

Lal Kitab Rashifal 2023: लाल किताब के अनुसार जानिए तुला राशि का भविष्यफल और उपाय

Lal Kitab Rashifal 2023: लाल किताब के अनुसार जानिए तुला राशि का भविष्यफल और उपाय - Tula Rashi Varshik Rashifal 2023 in lal kitab in hindi
Libra zodiac sign Tula Rashi lal kitab 2023 : 17 जनवरी 2023 से शनि के मार्गी होने पर तुला राशि से पूरी तरह ढैया का प्रभाव खत्म हो जाएगा। तुला राशि के लिए अगला वर्ष यानी 2023 कैसा रहेगा? करियर, नौकरी या व्यापार में क्या आपकी उन्नति होगी? क्या आप जानना चाहते हैं कि लाल किताब के अनुसार कैसा रहेगा आपका अगला वर्ष। हम आपको बता रहे हैं तुला राशि का सटीक भविष्य और ऐसे अचूक उपाय कि जिन्हें आप आजमा लेंगे तो संपूर्ण वर्ष आपका शुभ बना रहेगा और किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी।
 
लाल किताब तुला राशि 2023 | Lal kitab Tula rashi 2023:
 
तुला राशि करियर और नौकरी 2023 | Libra career and job 2023: लाल किताब के अनुसार वर्ष 2023 में तुला राशि के जातकों के लिए करियर की दृष्‍टि से यह वर्ष उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में भी मिला जुला परिणाम देखने को मिलेगा। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आपको नौकरी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यदि नौकरी छोड़ेंगे तो दूसरी तुरंत मिल जाएगी। वर्ष का मध्य नौकरी के लिए अच्‍छा रहेगा।
 
तुला राशि व्यापार 2023 | Libra business 2023: यदि आप व्यापारी हैं तो इस वर्ष आपको संभलकर काम करने की जरूरत है। निवेश में जोखिम हैं। आपको किसी की सलाह से या सोच विचार कर कार्य करने की जरूरत है अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप लेन देने में सावधानी बरतें।
 
तुला राशि दांपत्य जीवन 2023 | Libra married life 2023: दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आपका झूठ बोलना आपको भारी पड़ेगा। जीवनसाथी के संग पटरी अच्छे से बैठ नहीं पाएगी। यदि आपको अपने क्रोध पर काबू नहीं रखा तो आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहेगा। बेहतर होगा कि आप समस्या को गंभीरता से समझकरही निर्णय लें और अपना व्यवहार अच्‍छा रखें। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनेंगे।
तुला राशि सेहत 2023 | Libra Health 2023: लाल किताब के अनुसार सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि आप खानपान में ध्यान नहीं रखते हैं। पेट, आंख और गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है। हालांकि यदि सेहत पर ध्यान दिया तो मई के बाद सेहत में सुधार होगा।
 
तुला राशि आर्थिक स्थिति 2023 | Libra financial status 2023: आर्थिक दृष्टि से वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर होगी लेकिन उसके बाद स्थिति में सुधार होगा। आपकी योजनाएं सफल होगी और अच्‍छा धन अर्जित करने में सफल होंगे। विदेशी व्यापार में लाभ होगा और नौकरी करते हैं, तो वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं।
 
तुला राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Libra:
 
1. प्रतिदिन सुगंधित इत्र का उपयोग करें।
 
2. शुक्रवार को नहाते समय पानी में इत्र डालकर स्नान करें।
 
3. प्रतिदिन गौ माता और कुत्ते रोटी खिलाएं।
 
4. गुरुवार के दिन मीठे पीले चावल बना कर खाएं।